UP Vidhan Parishad: भाजपा ने घोषित किए MLC उम्मीदवार, सात प्रत्याशियों को मिला टिकट

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने यूपी और बिहार के लिए विधान परिषद उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। यूपी विधान परिषद की 13 सीटों पर भाजपा ने सात प्रत्याशी घोषित किए हैं। भाजपा ने मंगल पांडेय, लाल मोहन गुप्ता और अनामिका सिंह को मैदान में उतारा है।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

भाजपा ने बिहार एमएलसी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने मंगल पांडेय, लाल मोहन गुप्ता और अनामिका सिंह को मैदान में उतारा है। मंगल पाण्डेय को लगातार तीसरी बार पार्टी ने एमएलसी बनाने पर मुहर लगाई है। पूर्व में बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे चुके हैं। साथ ही बिहार भाजपा के अध्यक्ष के रूप में ही मंगल पाण्डेय ने सेवाएं दी थी। अब उन्हें पार्टी ने एक बार फिर से एमएलसी बनाने का फैसला लिया है।

पार्टी ने प्रदीप उपाध्यक्ष, विजय बहादुर पाठक, डॉ. महेंद्र सिंह, अशोक कटारिया को फिर से मौका दिया है। इसके अलावा, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, डॉ धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल और राम तीरथ सिंह को टिकट दिया है।

विधान परिषद के इस चुनाव में विधान सभा के सदस्य वोट देंगे। पांच मई को कुल 13 सीटें रिक्त होंगी, जिनके लिए चुनाव कराया जा रहा है।

बिहार भाजपा का सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर पोस्ट

बिहार भाजपा ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर पोस्ट कर बताया कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार में होने वाले आगामी विधान परिषद के चुनाव के लिए इन नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार ने इस संंबंध में पत्र जारी किया है।

इन सदस्यों का पूरा हो रहा कार्यकाल
भाजपा के यशवंत, विजय बहादुर पाठक, विद्यासागर सोनकर, डॉ. सरोजनी अग्रवाल, अशोक कटारिया, अशोक धवन, बुक्कल नवाब, महेंद्र कुमार सिंह, निर्मला पासवान, मोहसिन रजा, अपना दल (एस ) के आशीष पटेल, बसपा के भीमराव आंबेडकर और सपा के नरेश उत्तम पटेल का कार्यकाल पांच मई को समाप्त हो रहा है।

13 सीटों पर होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 10 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। इनमें 9 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी होंगे। एक सीट अपना दल एस को गठबंधन में दी जाएगी। अपना दल (एस ) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल प्रत्याशी होंगे।

संख्या बल के हिसाब से इस बार भाजपा और उसके सहयोगी दल के हिस्से 10 सीटें आएंगी। एक सीट से अपना दल (एस) से आशीष पटेल का परिषद जाना तय है। पार्टी एमएलसी प्रत्याशियों के जरिए भी सामाजिक समीकरण साधने का प्रयास करेगी। यही कारण है कि जातीय समीकरण के लिहाज से ही नामों का पैनल दिल्ली भेजा गया था। इस पैनल में अधिकांश मौजूदा विधान परिषद सदस्यों के साथ ही कुछ प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहित कुछ अन्य नेताओं के नाम शामिल किए गए थे। इसमें तीन महिला प्रदेश पदाधिकारियों के नाम भी थे।

Back to top button