उप्र चुनाव: भाजपा ने जारी की 105 प्रत्याशियों की लिस्ट, गोरखपुर से लड़ेंगे सीएम योगी

cm yogi adityanath

नई दिल्ली/लखनऊ। उप्र विधानसभा चुनाव के प्रथम और द्वितीय चरण के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने कुल 105 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है।

सीएम योगी गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे तो वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या कौशांबी की सिराथू सीट से चुनाव मैदान में होंगे।

पार्टी के उप्र प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कांफ्रेंस कर सूची जारी की है। भाजपा ने पहले चरण की 58 सीटों में से 57 उम्मीदवारों व दूसरे चरण की 55 सीटों में से 48 पर प्रत्याशियों की घोषणा की है।

धर्मेंद्र प्रधान ने दावा किया कि 2017 की तरह 2022 में भी भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत से यूपी में सरकार बनाने जा रही है।

उन्होंने कहा कि 2017 में जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत का जनादेश दिया था। योगी सरकार ने पिछड़े पांच साल में, दंगाइयों व भ्रष्टाचारियों पर रोक लगाई है।

अब प्रदेश में रात को 12 बजे भी एक महिला घर से बाहर निकल सकती है। प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। प्रदेश में इंफ्रांस्ट्रक्चर का जाल बिछाया जा रहा है। जेवर एयरपोर्ट बन रहा है। एक्सप्रेस वे बन रहे हैं।

यह भाजपा सरकार की नीतियों का ही प्रभाव है कि यूपी आज बीमारू राज्य नहीं है बल्कि विकास का सिरमौर बनने की तरफ आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि यूपी की जनता एक बार फिर हम 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।

यह है लिस्ट

शामली से तजेंद्र सिंह निर्वाल, बुढ़ाना से उमेश मलिक,चरथावल से सपना कश्यप ,पूरकाजी से प्रमोद ओटवाल ,मुजफ्फरनगर से कपिल देव अग्रवाल, खतौली से विक्रम सैनी

मीरापुर से प्रशांत गुर्जर ,सिवालखास से मनेंद्र पाल सिंह,सरदना से संगीत सोम,हस्तिनापुर से दिनेश खटीक, मेरठ कैंट से अमित अग्रवाल, किठोर से सत्यवीर त्यागी, मेरठ से कमलदत शर्मा

मेरठ साउथ से सोमेंदर तोमर ,छपरउली से सहेंद्र सिंह रमाला, बड़ोत से केपी सिंह मलिक, बागपत से योगेश धामा, लोनी से नंदकिशोर गुर्जर,मुरादनगर से अजीत पाल त्यागी,साहिबाबाद से सुनील शर्मा

Back to top button