उत्तराखंड चुनाव: भाजपा की 59 प्रत्याशियों की सूची जारी, खटीमा से लड़ेंगे CM धामी

CM पुष्कर सिंह धामी

नई दिल्ली। भाजपा ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी हैं। संसदीय बोर्ड की बैठक में हर विधानसभा सीट में मंथन के बाद 59 प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगा दी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ंगे, जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को हरिद्वार विस सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। 

कैबिनेट मंत्रियों, कई बार के विधायकों और बीजेपी सर्वे में मजबूत स्थिति में पाए गए सीटिंग विधायकों को ही दोबारा टिकट दिए गए हैं। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा। 

गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष, चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार संसदीय बोर्ड में शामिल थे। 

विधानसभा की 11 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के चयन पर पेच फंस गया है। बुधवार को नई दिल्ली में संसदीय बोर्ड की बैठक में इन सीटों पर सहमति बनाने के प्रयास हुए लेकिन कई दौर के मंथन के बाद भी अंतिम निर्णय नहीं हो पाया।

विधानसभा चुनावों में प्रत्याशियों के चयन के लिए बुधवार को नई दिल्ली में भाजपा केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक हुई थी, जिसमें सभी 70 विस सीटों पर एक-एक कर प्रत्याशियों के चयन को लेकर मंथन किया गया, लेकिन 11 सीटों पर अंतिम निर्णय नहीं हो पाया।

सूत्रों ने बताया कि जिन 11 के करीब सीटों पर पेच फंसा हुआ है वे सभी मौजूदा विधायकों की हैं। जबकि कुछ सीटों पर पैनल में भेजे गए सभी नाम मजबूत हैं। बगावत की स्थिति को देखते हुए पार्टी सहमति बनाने के प्रयास कर रही है।

Back to top button