UP News: बीजेपी MLA बृजभूषण राजपूत की बची जान, एस्कॉर्ट वाहन को ट्रक ने रौंदा

UP News: महोबा में चरखारी से बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत की कार को ट्रक ने मारी टक्कर। विधायक सुरक्षित, एस्कॉर्ट गाड़ी के गनर समेत 3 घायल। पिता ने जताई बड़ी साजिश की आशंका।

UP News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। चरखारी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक बृजभूषण राजपूत एक भीषण सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए हैं। खरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संकट मोचन मंदिर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने विधायक की कार को सामने से टक्कर मारने की कोशिश की।

चालक की सूझबूझ से बची विधायक की जान

यह घटना बुधवार देर रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है, जब विधायक बृजभूषण राजपूत हमीरपुर जिले के मुस्करा से एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। विपरीत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रहे ट्रक को देखकर विधायक के कार चालक रविकांत मिश्रा ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और गाड़ी को सड़क से नीचे पटरी पर उतार दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Live New India (@livenewindia01)

चालक की इस सतर्कता के कारण विधायक की कार तो सुरक्षित बच गई, लेकिन पीछे चल रही उनकी स्कॉर्पियो एस्कॉर्ट गाड़ी ट्रक की चपेट में आ गई। इस जोरदार टक्कर में एस्कॉर्ट वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

गनर समेत तीन लोग घायल

इस हादसे में विधायक के सुरक्षा दस्ते में शामिल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में सरकारी गनर श्याम सिंह स्कॉर्पियो चालक जितेंद्र और प्राइवेट गार्ड किशनपाल शामिल हैं। हादसे के तुरंत बाद मौके से भागने की कोशिश कर रहे ट्रक ड्राइवर को स्थानीय लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े-Lucknow News: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, समिट बिल्डिंग से 119 लड़के-लड़कियां गिरफ्तार

पिता ने लगाया साजिश का आरोप

इस घटना के बाद विधायक बृजभूषण राजपूत के पिता और पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने इसे सामान्य दुर्घटना मानने से इनकार किया है। उन्होंने सीधे तौर पर इसे जानलेवा हमले की साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि मेरा बेटा महादेव की कृपा से बच गया है। जल जीवन मिशन के कार्यों में चल रही खामियों और भ्रष्टाचार को उजागर करने के कारण बृजभूषण की हत्या की साजिश रची जा रही है।  गंगाचरण राजपूत, पूर्व सांसद

ये भी पढ़े-‘हर बच्चे तक पहुंचे शिक्षा’, सहारनपुर से स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत

पुलिस प्रशासन का कहना है कि वे इस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रहे हैं, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े-UP News: यूपी में 29 PCS अधिकारी बने IAS, नियुक्ति विभाग ने जारी किया आदेश

Back to top button