भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी सपा में शामिल

लखनऊ। उप्र विधानसभा चुनाव 2022 के 7 मार्च को होने वाले आखिरी चरण के मतदान से पहले भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।
यह ऐलान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में एक रैली के दौरान किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।
आपको बता दें कि पिछले महीने ही मयंक जोशी ने अखिलेश यादव से मुलाकात की थी जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि मयंक सपा में शामिल होंगे।
