महुआ मोइत्रा के ‘फर्जी डिग्री’ बयान पर BJP का पलटवार, ‘चंद पैसों के लिए बेचा जमीर’

Nishikant v/s Mahua Moitra: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर आमने-सामने हैं. निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि महुआ मोइत्रा पैसे और गिफ्ट लेकर संसद में सवाल पूछती हैं. 

इमेज क्रेडिट- सोशल मीडिया प्लेटफार्म

मामला अश्विनी वैष्णव द्वारा सांसद निशिकांत दुबे को लिखे गए पत्र पर महुआ मोइत्रा ने प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने पलटवार करते कहा था कि दो दिन पहले फर्जी डिग्री वाले ने कहा था कि एनआईसी ने पहले ही जांच एजेंसी को विवरण दे दिया है। अब इसी बयान पर निशिकांत दुबे ने प्रतिक्रिया दी है। 

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के लगाए गए आरोपों के बाद से ही राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। महुआ और निशिकांत के बीच एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप पर बयानबाजी जारी है। फर्जी डिग्री वाले बयान पर निशिकांत ने महुआ को एक बार फिर घेर लिया है। उन्होंने कहा कि अब अहम सवाल उनकी डिग्री या अदाणी समूह का नहीं है, बल्कि मोइत्रा ने पैसे के लिए संसद में सवाल पूछे थे या नहीं। साथ ही दुबे ने कहा कि चंद पैसे के लिए महुआ ने अपना जमीर बेच दिया।

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा था फर्जी डिग्री वाले

अश्विनी वैष्णव द्वारा निशिकांत दुबे को लिखे गए पत्र पर मोइत्रा ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने पलटवार करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था कि ‘कौन झूठ बोल रहा है? दो दिन पहले फर्जी डिग्री वाले ने कहा कि एनआईसी ने पहले ही जांच एजेंसी को ‘दुबई’ लॉगिन सहित विवरण दे दिया है।यदि लोकसभा या एथिक्स कमेटी द्वारा पूछा गया तो एनआईसी में जानकारी देगा।

टीएमसी सांसद महुआ ने केंद्रीय मंत्री के पत्र को ‘हास्यपद’ बताते हुए यह भी लिखा था कि वह इंतजार कर रही हैं कि फर्जी निशिकांत दुबे के कथित तौर पर एयरपोर्ट के ATC रूम में अवैध रूप से घुसने के मामले में कब जांच होगी। उन्होंने कहा कि मुझ पर हमला करने के लिए भाजपा का स्वागत है, लेकिन अडानी+गोड्डा शायद सर्वश्रेष्ठ रणनीतिकार नहीं है।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का पलटवार बयान

निशिकांत दुबे ने महुआ पर कई सवाल दाग दिए। सोशल मीडिया पर कहा, ‘सवाल संसद की गरिमा, राष्ट्रीय सुरक्षा और सांसद के औचित्य, भ्रष्टाचार और अपराध के बारे में है। उन्हें जवाब देना होगा कि क्या एनआईसी के मेल दुबई में एक्सेस किए गए थे? क्या पैसे के बदले सवाल पूछे गए थे? विदेश यात्राओं के लिए खर्च किसने उठाए?

दुबे ने कहा कि उन्हें जवाब देना होगा कि क्या उन्होंने अपनी यात्राओं के लिए लोकसभा अध्यक्ष और विदेश मंत्रालय की अनुमति ली थी। उन्होंने कहा कि अब सवाल अदाणी, डिग्री या चोरी का नहीं, देश को गुमराह कर भ्रष्टाचार करने का है।अंत में कहा कि डिग्री वाली चंद पैसे के लिए जमीर बेच दी.

आपको बताते चले कि यह पूरा विवाद तब खड़ा हुआ जब बीजेपी सांसद निशिकांत ने स्पीकर को पत्र लिखकर टीएमसी सांसद के खिलाफ ‘कैश फॉर क्वेरी’ सबूत देने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया था कि ये सबूत वकील जय अनंत देहाद्राई द्वारा प्रदान किए गए थे।

Back to top button