किशनी विधानसभा की जनता ने बना लिया है परिवर्तन का मन: डॉ. विपिन कठेरिया

dr. vipin katheria

मैनपुरी (उप्र)। उप्र के मैनपुरी जनपद के किशनी विधानसभा के ग्राम पंचायत समान पर राज्य व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजनमानस को दी गई। भाजपा के विधानसभा प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी।  



कार्यक्रम को बतौर विशिष्ट अतिथि संबोधित करते हुए डॉ. विपिन कठेरिया ने कहा कि जहाँ एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नए आयाम स्थापित कर रहा है वहीं मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में विकास की नई इबारत लिख रहा है।

सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य बनाते हुए विपिन कठेरिया ने इस बार किशनी विधानसभा में परिवर्तन लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में आप सभी के सहयोग से किशनी विधानसभा की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है।

समान के मंडल अध्यक्ष दीपचंद पाल ने चलाई जा रही योजना को विस्तार से बताते हुए उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

हिन्दू जागरण मंच के जिला महामंत्री शिवम राजावत ने हिंदुत्व के एजेंडे को घर-घर पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में मिशन मोदी की महिला जिलाध्यक्ष सावित्री राठौर, पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष (अनु. मोर्चा) नरेश चंद्र प्रेमी, समाजसेवी लालमन कठेरिया, भाजपा के बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, मंडल प्रभारी एवं गणमान्य लोगों ने शिरकत की।


कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय लोगों ने किया था। जिसमें प्रमुख रूप से ओंकार सिंह,ज्ञान सिंह,डॉ. धर्मेंद्र कठेरिया, ताले सिंह बहेलिया व संतराम आदि शामिल रहे।

उपस्थित लोगों में भरपूर जोश-खरोश के साथ योजनाओं का लाभ लेने का माहौल दिखाई पड़ा। अन्य उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों में मंडल से लगभग 18 बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, मंडल अध्यक्ष और मंडल महामंत्री शामिल हुए।

Back to top button