BJP का संकल्प पत्र जारी, बंगाल में TMC की घेराबंदी की पूरी रणनीति तैयार…

BJP Sankalp Patra News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी चरम पर है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना बहुप्रतीक्षित ‘संकल्प पत्र’ जारी कर दिया है, जिसमें 15 बड़े वादों के जरिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) को सीधी चुनौती देने की कोशिश की गई है।

अमित शाह ने किया लॉन्च, ‘परिवर्तन’ का दिया संदेश
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में इस संकल्प पत्र को लॉन्च किया। उन्होंने इसे “भरोसे का दस्तावेज” बताते हुए दावा किया कि बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है और TMC सरकार से त्रस्त है।


महिलाओं के मुद्दे पर सीधी टक्कर
TMC की सबसे चर्चित योजना ‘लक्ष्मी भंडार’ को काउंटर करने के लिए BJP ने बड़ा दांव चला है।
ममता बनर्जी की सरकार जहां महिलाओं को 1500 से 1700 रुपये तक की सहायता देती है, वहीं BJP ने अपने संकल्प पत्र में मध्यम और गरीब वर्ग की महिलाओं को 3000 रुपये प्रति माह देने का वादा किया है।
यह साफ संकेत है कि महिला वोट बैंक पर दोनों पार्टियों की नजर टिकी हुई है।

घुसपैठ और राष्ट्रीय सुरक्षा पर फोकस
BJP ने अपने घोषणापत्र में घुसपैठ के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है। अमित शाह ने भरोसा दिलाया कि अगर पार्टी सत्ता में आती है, तो सीमा पार से होने वाली अवैध घुसपैठ पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। यह मुद्दा लंबे समय से बंगाल की राजनीति में अहम रहा है।

यह भी पढ़ें…

SIR से बदली बंगाल की सियासत! 90 लाख वोटर हटे, TMC-BJP दोनों परेशान…

कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर निशाना
संकल्प पत्र में कानून-व्यवस्था को सुधारने और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का वादा भी किया गया है। BJP ने TMC सरकार पर आरोप लगाया है कि राज्य में अपराध और राजनीतिक हिंसा बढ़ी है, जिसे खत्म करना जरूरी है।

विकास और रोजगार का वादा
BJP ने अपने घोषणापत्र में युवाओं के लिए रोजगार, उद्योगों के विस्तार और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर जोर दिया है। पार्टी का दावा है कि केंद्र और राज्य में एक ही पार्टी की सरकार होने से विकास की रफ्तार तेज होगी।

यह भी पढ़ें…

Bengal News: मस्जिद मुद्दे ने बदली चुनावी चाल, TMC के वोट बैंक पर खतरा!

TMC की रणनीति को काउंटर करने की कोशिश
TMC ने अपने घोषणापत्र में 10 प्रतिज्ञाएं पेश की थीं, जिनमें सामाजिक कल्याण योजनाओं और सब्सिडी पर जोर दिया गया था। BJP ने इन्हीं मुद्दों पर ज्यादा आक्रामक और बड़े वादे कर TMC की रणनीति को काउंटर करने की कोशिश की है।

पश्चिम बंगाल का चुनाव इस बार घोषणापत्र की लड़ाई के रूप में भी देखा जा रहा है। BJP का संकल्प पत्र साफ तौर पर TMC की मजबूत योजनाओं को चुनौती देने और नए वादों के जरिए वोटरों को साधने की रणनीति का हिस्सा है। अब देखना होगा कि जनता किसके वादों पर ज्यादा भरोसा जताती है।

यह भी पढ़ें…

Owaisi की एंट्री से गरमाया बंगाल, AIMIM-AJUP गठबंधन ने उतारे 12 प्रत्याशी

Back to top button