
BKU अराजनैतिक ने संगठन का किया विस्तार, अकबर बाबा को बनाया मीडिया प्रभारी…
Lucknow: लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने संगठन को मजबूत करने के लिए नई जिम्मेदारी सौंपी है। उतरावां के मजरा डीहा निवासी अकबर बाबा को संगठन का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्हें संगठन की ओर से औपचारिक रूप से मनोनयन-पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लखनऊ जिलाध्यक्ष राजेश रावत ने अकबर बाबा को मनोनयन-पत्र सौंपते हुए कहा कि संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, किसानों के लिए सक्रियता और समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अकबर बाबा संगठन की नीतियों और किसान हित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने रखेंगे।
किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अकबर बाबा ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि किसान हित से जुड़े मामलों को शासन और प्रशासन के सामने उठाना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि किसानों के सामने फसल का उचित मूल्य, सिंचाई की व्यवस्था, बिजली की समस्या, खाद-बीज की उपलब्धता और आवारा पशुओं से फसलों को होने वाले नुकसान जैसी कई चुनौतियां हैं। इन समस्याओं को संगठन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।
यह भी पढ़ें…
रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान, कवियों ने बांधा समां
गांव-गांव पहुंचकर जानेंगे समस्याएं
अकबर बाबा ने कहा कि संगठन के दिशा-निर्देशों के तहत वह गांव-गांव जाकर किसानों से संवाद करेंगे। किसानों की समस्याओं को समझकर उन्हें उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं और उनके हितों से जुड़े मुद्दों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया के माध्यम से किसानों की समस्याओं और संगठन की गतिविधियों को प्रभावी तरीके से सामने रखने का प्रयास किया जाएगा, ताकि संबंधित अधिकारियों का ध्यान इन मुद्दों की ओर आकर्षित हो सके।
यह भी पढ़ें…
भारत की एकता को खंडित करना चाहती है कांग्रेसःयोगी
कार्यकर्ताओं में खुशी की लहार
अकबर बाबा की नियुक्ति के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। संगठन से जुड़े लोगों ने उम्मीद जताई कि उनकी सक्रियता से लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की गतिविधियों को गति मिलेगी और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें…





