Shimla News: ब्लास्ट से सहम गई राजधानी शिमला, माल किया गया सील

Blast In Shimla: राजधानी शिमला में मंगलवार रात जोरदार धमाका हो गया, जिसमें कई लोग बुरी तरह झुलस गए जबकि होटल कारोबारी की मौके पर मौत हो गई है. हादसे के बाद माल रोड़ को पूरी तरह सील कर दिया गया है.

शिमला के एक रेस्तरां में धमाका (सूत्र-सोशल मीडिया)

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के मिडिल बाजार के मशहूर हिमाचल रसोई में जोरदार धमाका हुआ है. बताया जा रहा है कि एसी का कंप्रेशर फटने की वजह से यह जोरदार धमाका हुआ है. इस धमाके का असर इतना जोरदार था कि आसपास की दुकानों के शीशे भी टूट गए. धमाके की आवाज सुनते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई. लोग दुकानें और घर छोड़कर इधर-उधर भागने लगे. 

शिमला के एक रेस्तरां में धमाका (सूत्र-सोशल मीडिया)

पुलिस ने बंद कराईं सभी दुकान
वहीं, रेस्टोरेंट के अंदर मौजूद 10 लोग बुरी तरह से झुलस गए है, जबकि आसपास के लोग इस धमाके की चपेट में आ गए. बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. बता दें, शिमला के मशहूर माल रोड पर पूरा दिन आवाजाही रहती है. यहां कई बड़े शोरूम भी हैं. ऐसे में अचानक हुए इस ब्लास्ट से इन शोरूम को काफी नुकसान पहुंचा है. हादसे के बाद पुलिस ने सभी दुकानें बंद करवा दी हैं और माल रोड को सील कर दिया है.

एसपी शिमला संजीव गांधी ने कहा कि माल रोड के पास मिडिल बाजार में एक रेस्टोरेंट में धमाका हुआ है, जिसमें 10 लोग घायल हुए हैं. घायलों को तुरंत वहां से निकालकर आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया है. यह धमाका कैसे हुआ है इसे लेकर पुलिस हर एंगल से जांच की जाएगी.   

Back to top button