मप्र बोर्ड के 10वीं व 12वीं का परिणाम घोषित, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

MP Board Results 2022

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मप्र (MPBSE) ने राज्य में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। मप्र के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम को जारी किया।

परिणाम एब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। छात्र अपना परिणाम माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

18 लाख के करीब छात्रों ने दी थी परीक्षा

मप्र बोर्ड की ओर से दसवीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन न 17 फरवरी, 2022 से लेकर 12 मार्च, 2022 तक किया गया था।

दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी, 2022 से लेकर 12 मार्च, 2022 तक और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से लेकर 10 मार्च, 2022 तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ली गई थी।

परीक्षा में करीब 18 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा के बाद से ही छात्र बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे थे। 

ऐसे चेक करें अपना परिणाम

1.  सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे दसवीं या बारहवीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।

5. अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

6. इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

Back to top button