
Bandar Teaser Out: विलेन के बाद अब ‘बंदर’ बने Bobby Deol, टीजर देख हो जाएंगे हैरान
Bandar Teaser Out: बॉबी देओल की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘बंदर’ का टीजर फाइनली रिलीज हो चुका है। 1 मिनट 29 सेकंड का यह टीजर ऑडियंस के रोंगटे खड़े कर देगा।
Bandar Teaser Out: अनुराग कश्यप और बॉबी देओल की आगामी फिल्म ‘बंदर’ का टीजर आज जारी हो गया है। फिल्म को वैश्विक स्तर पर काफी सराहना मिली है और फिल्म फेस्टिवल्स में भी फिल्म की तारीफ हुई है। अब लंबे इंतजार के बाद फिल्म भारत में सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। आज फिल्म का टीजर जारी किया गया है। जानिए क्या है इसमें खास…
बंदर का टीजर आउट
टीजर की शुरुआत बॉबी देओल से होती है, जो डिस्को डांसर के लुक में नजर आते हैं. उन्होंने चमकीले कपड़े और चश्मा लगाकर रखा है. साथ ही स्टाइल में गिटार बजाते हुए ‘कम ऑन बेबी दिल किसको देगी’ गाते हैं.
बाद में कहानी एक अजीबो-गरीब मोड़ लेता है, जब उन्हें पुलिस स्टेशन लेकर जाया जाता है. फिल्म में सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आजाद, रिद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत और नागेश भोंसले सहित कई दमदार कलाकार हैं.
ये भी पढ़े- Dhurandhar 2 के गाने Oye Oye पर मचा बवाल, झुकने को तैयार नहीं त्रिमूर्ति फिल्म
बंदर फिल्म के बारे में
बंदर फिल्म की दिलचस्प कड़ी इसकी लेखन टीम है. बंदर की स्क्रिप्ट सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है, जो पाताल लोक, कोहरा और उड़ता पंजाब जैसी फिल्मों के लिए मशहूर जोड़ी हैं.
अनुराग कश्यप की ओर से निर्देशित, निखिल द्विवेदी की सैफ्रॉन मैजिकवर्क्स की ओर से निर्मित और जी स्टूडियोज की ओर से समर्थित, बंदर 5 जून, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
ये भी पढ़े- ‘Inspector Avinash 2’ में Randeep Hooda फिर मचाएंगे बवाल, रिलीज डेट ने बढ़ाया क्रेज





