
RAAKA से हिला बॉलीवुड! Deepika vs Allu Arjun फीस गैप ने छेड़ी नई बहस
Deepika Padukone: साउथ और बॉलीवुड के बड़े सितारों से सजी फिल्म राका इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। Atlee के निर्देशन में बन रही यह फिल्म भारी-भरकम बजट पर तैयार की जा रही है।
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. इसका पहला कारण उनके पति रणवीर सिंह की धुरंधर 2 फिल्म है. जिसको लेकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं कि वो अपने पति यानी रणवीर की धुरंधर 2 के लिए तारीफ क्यों नहीं कर रही हैं. दूसरी तरफ वो अपनी अपकमिंग फिल्म राका (Raaka) को लेकर चर्चा में बनी हुईं. फिल्म में Allu Arjun, Deepika Padukone और Rashmika Mandanna जैसे बड़े नाम शामिल हैं, जो इसे और भी खास बनाते हैं.
सितारों की फीस का हुआ खुलासा
रिपोर्ट के अनुसार मृणाल ठाकुर भी फिल्म में कैमियो करती दिखेंगी. वहीं, टाइग श्रॉफ के कैमियो को लेकर भी खबरें हैं. वैसे ऑफिशियल तौर पर अभी कुछ भी नहीं कहा गया है. रिपोर्ट के अनुसार राका के लिए अल्लू अर्जुन ने 175 करोड़ रुपये की फीस ली है। वहीं, दीपिका पादुकोण की फीस को लेकर भी चर्चा हो रही है कि उन्हें इस फिल्म के लिए लगभग 25 करोड़ रुपये मिल रहे हैं।
View this post on Instagram
दिलचस्प बात यह है कि उनकी फीस अल्लू अर्जुन की तुलना में करीब सात गुना कम बताई जा रही है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है.
रिपोर्ट के अनुसार अल्लू अर्जुन को इस फिल्म में तीन कैरेक्टर निभाते हुए देखा जाएगा. एक पुलिस ऑफिसर, एक आधा इंसान-आधा मॉन्सटर और एक इन दोनों भाइयों के पिता का रोल.
ये भी पढ़े- व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खुंटी से मिले Ranveer Singh; सादगी पर फिदा इंटरनेट
जानें ‘राका’ का बजट
हालांकि, ऑफिशियल तौर पर इसकी कोई कंफर्मेशन नहीं दी गई है.पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार राका का बजट करीब 800 करोड़ रुपये है. रिपोर्ट के अनुसार इस बड़े बजट का एक बड़ा हिस्सा वीएफएक्स और एक्शन सीक्वेंस पर खर्च किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि करीब 200 करोड़ रुपये फ्रोडक्शन कॉस्ट पर और लगभग 250 करोड़ रुपये हाई एंड वीएफएक्स पर खर्च किया जा रहा है.
ये भी पढ़े- Randeep Hooda ने अपनी बेटी का रखा क्यूट नाम; बेहद खास है इसका मतलब
इससे पहले खबर आई थी कि दीपिका पादुकोण प्रभास के साथ स्पिरिट फिल्म में नजर आएंगी लेकिन उन्होंने ये फिल्म किसी कारण से छोड़ दी थी. इसके साथ ही अब वो साउथ की एक फिल्म के लिए चर्चा में बनी हुई हैं और उसका कारण है उनकी कम फीस.





