
Randeep Hooda ने अपनी बेटी का रखा क्यूट नाम; बेहद खास है इसका मतलब
Randeep Hooda: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा एक महीने पहले एक बेटी के पिता बने थे। उन्होंने बेटी का नाम रिवील करने के साथ-साथ बेटी के नाम का मतलब भी बताया है।
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और उनकी पत्नी लिन लैशराम एक बेटी के पेरेंट्स बन चुके हैं। अब रणदीप हुड्डा ने बेटी का चेहरा और उसका नाम भी रिवील किया है। रणदीप ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके बेटी की तस्वीर और नाम को फैंस को बताया है। फैंस रणदीप के इस पोस्ट पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। रणदीप और लिन ने 4 हफ्ते पहले प्रेग्नेंसी फोटोशूट शेयर किया था। रणदीप ने अपनी नन्ही परी का नाम न्योमिका रखा है।
रणदीप हुड्डा ने शेयर कीं बेटी की तस्वीरें
अब एक महीने के बाद रणदीप हुड्डा ने खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए अपनी बेटी का नाम रिवील किया है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि लिन अपनी लाडली को बाहों में लेकर उन पर प्यार लुटा रही हैं। मम्मा की गोद में नन्ही परी भी सो रही हैं।
View this post on Instagram
बताया बेटी के नाम के क्या हैं मायने?
रणदीप ने बेटी का चेहरा और नाम रिवील करते हुए कैप्शन लिखा- हमारी दुनिया का एक नया केंद्र। न्योमिका हुड्डा (Nyomica Hooda) – दिव्य कृपा, स्वतंत्रता और आकाश के समान असीम। रणदीप के इस पोस्ट पर सिलेब्स से लेकर उनके फैंस ने एक्टर को बधाई दी है।
ये भी पढ़े- Bhooth Bangla: वामिका गब्बी ने Rajpal Yadav को किया था इग्नोर? एक्टर ने बताया सच
रणदीप हुड्डा इन फिल्मों में आए नजर
रणदीप हुड्डा की बात करें तो उन्हें सरबजीत, हाईवे, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई, किक, सुल्तान, मैं और चार्ल्स और स्वातंत्र्य वीर सावरकर जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। रणदीप हुड्डा ने अपने करियर की शुरुआत ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म मॉनसून वेडिंग से की थी। ये फिल्म मीरा नायर ने डायरेक्ट की थी।
ये भी पढ़े- ‘Dhurandhar’ के चौधरी असलम से मिले Raghav Chadha, बोले- जलवा बरकरार है





