
रवीना टंडन के साथ मारपीट के विवाद पर कंगना रणौत का बड़ा रिएक्शन
Raveena Tandon: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। रवीना का एक वीडियो बीते दिन, 2 जून को वायरल हुआ था, जिसमें उनके साथ कुछ लोग अभद्र व्यवहार करते नजर आए थे।
रविवार को रवीना टंडन (Raveena Tandon) एक विवाद में फंस गईं। उन पर एक बुजुर्ग महिला पर गाड़ी चढ़ाने और उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। कहा गया कि रवीना ने नशे की हालत में महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट की है। हालांकि, मुंबई पुलिस ने इस आरोप को खारिज कर दिया। कंगना रणौत ने मुंबई की सड़क पर रवीना टंडन पर हुए हमले के एक दिन बाद उनका समर्थन किया। सोमवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कंगना ने इस घटना को बिल्कुल चिंताजनक बताया। उन्होंने रोड रेज आउटबर्स्ट की निंदा की और कहा कि उन लोगों को फटकार लगाई जानी चाहिए।
रवीना के विवाद पर बोलीं कंगना रनौत
रवीना टंडन के इस विवाद पर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने रिएक्शन दिया है और एक्ट्रेस का सपोर्ट किया है। पोस्ट साझा करते हुए कंगना रनौत ने लिखा, ‘रवीना टंडन जी के साथ जो हुआ वह बेहद चिंताजनक है। अगर विपरीत समूह में पांच से छह और लोग होते तो उन्हें मार दिया जाता। हम इस तरह के रोड रेज की निंदा करते हैं। उन लोगों को फटकार लगाई जानी चाहिए। उन्हें इस तरह के हिंसक और जहरीले व्यवहार से बचना नहीं चाहिए।’
#बांद्रा
— Abhimanyu Singh Journalist (@Abhimanyu1305) June 2, 2024
👉🏾 फ़िल्म अभिनेत्री #रवीना_टंडन के साथ भीड़ में शामिल कुछ लोग अभद्रता करते नजर आ रहे हैं। कोई पीछे से उनकी पैंट में हाथ डाल रहा है कोई सीने पर हाँथ मार रहा है।
👉🏾 फिर भी आरोप रवीना टंडन पर हैं कि उनके ड्राइवर ने किसी बुजुर्ग महिला को गाड़ी से टक्कर मारी है। और गाड़ी… pic.twitter.com/znILyDj3u8
इस मामले में मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अपनी जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि रवीना की कार किसी से नहीं टकराई थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो में एक व्यक्ति ने दावा किया था कि रवीना के ड्राइवर ने उसकी मां को टक्कर मारी। जब रवीना से पूछताछ की गई तो उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। व्यक्ति ने दावा किया कि यह घटना तब हुई, जब वह अपनी मां, बहन और भतीजी के साथ रवीना के घर के पास से गुजर रहा था।
जब रवीना भीड़ से बात करने के लिए अपनी गाड़ी से उतरीं तो उन्हें कथित तौर पर धक्का दिया गया और मारा गया। वीडियो में व्यक्ति ने दावा किया कि अभिनेत्री नशे में थीं और उन्होंने कार से बाहर निकलते ही महिला पर हमला करना शुरू कर दिया। घटना के बाद कार्टर रोड पर एक इमारत के परिसर में लोगों के एक समूह ने रवीना और उनके ड्राइवर का विरोध किया। अधिकारी ने कहा कि यह घटना तब हुई, जब ड्राइवर ने अपनी कार पीछे की ओर मोड़ी। वायरल वीडियो में एक महिला शिकायत करती हुई दिखाई दे रही है कि रवीना और उनके ड्राइवर ने उसके साथ मारपीट की और उसकी नाक से खून बहने लगा। अधिकारी ने बताया कि विवाद के बाद दोनों पक्ष खार पुलिस थाने गए और लिखित बयान दिया कि एक-दूसरे के खिलाफ कोई शिकायत नहीं है।





