चंदू चैंपियन के गाने पर माधुरी दीक्षित संग जमकर नाचे कार्तिक आर्यन

Bollywood: अभिनेता कार्तिक आर्यन इस समय फिल्म चंदू चैंपियन को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म का पहला गाना सत्यानास रिलीज हुआ है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें कार्तिक एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित संग इसी गीत पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

फिल्म चंदू चैंपियन का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। इसके साथ ही अब कार्तिक आर्यन स्टारर इस फिल्म का पहला गाना ”सत्यानास” भी सामने आ गया है, जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस बीच डांस दीवाने का ग्रैंड फिनाले से कार्तिक का एक लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। जिसमें वह धक-धक गर्ल यानी हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के साथ डांस करते दिख रहे हैं। खास बात ये है कि जिस गाने पर ये दोनों नाच रहे हैं, वो फिल्म चंदू चैंपियन का ही लेटेस्ट सॉन्ग सत्यानास है।

माधुरी दीक्षित और कार्तिक आर्यन का रोमांटिक डांस 

डांस दीवाने का ग्रैंड फिनाले के सेट से एक विडिओ सामने आया है, जिसमें वह धक-धक गर्ल यानी हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के साथ डांस करते दिख रहे हैं। खास बात ये है कि जिस गाने पर ये दोनों नाच रहे हैं, वो फिल्म चंदू चैंपियन का ही लेटेस्ट सॉन्ग सत्यानास है। आइए एक नजर माधुरी और कार्तिक के डांस वीडियो पर डालते हैं।

शनिवार को कार्तिक आर्यन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह माधुरी दीक्षित संग चंदू चैंपियन के सत्यानास गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि माधुरी कार्तिक की तरह इस सॉन्ग के सिग्नेचर स्टेप्स को कॉपी करती नजर आ रही हैं। 

गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन 14 जून को रिलीज होने वाली है, जिसका ट्रेलर आ गया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Back to top button