
Fahadh Faasil: बीमारी से जूझ रहे Pushpa 2 के विलेन भंवर सिंह
पुष्पा 2 स्टार फहाद फाजिल ने खुलासा किया कि वो ADHD यानी अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर से पीड़ित है। मलयालम एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म ‘आवेशम’ को लेकर तारीफ बटोर रहे हैं।
पुष्पा द रूल फिल्म रिलीज के नजदीक पहुंच रही है और फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। हाल ही में रश्मिका मंदाना ने अपने नए गाने की रिलीज की घोषणा की थी। वहीं, अब पुष्पा 2 के विलेन भंवर सिंह यानी फहद फासिल (Fahadh Faasil) चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर अपनी बीमारी के कारण फैंस का ध्यान खींच रहे हैं। 41 साल के फहद फासिल एक लाइलाज बीमारी से जूझ रहे हैं। जिसके बारे में उन्होंने कुछ दिनों पहले ही जानकारी दी है।
फहाद फासिल इस बीमारी से है पीड़ित
फहाद फासिल की अपनी फिल्म ‘आवेशम’ के सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। इस बीच मूवी से जुड़े एक इवेंट में फहाद ने बताया कि वो 41 साल की उम्र में अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर से पीड़ित हैं. दरसअल, संडे को एक्टर एक स्कूल के इवेंट में गए थे, जहां उन्होंने इस बात का खुलासा किया। वहां उन्होंने पूछा कि क्या एडीएचडी का इलाज आसान है। इसपर डॉक्टर ने बताया कि अगर बचपन में पता चल जाए तो इसका इलाज आसानी से हो सकता है।
इस उम्र में मुश्किल है इलाज
फहद फासिल ने एक इवेंट में बातचीत के दौरान अपनी बीमारी के बारे में बताया। एक्टर ने बताया कि अगर ये बीमारी कम उम्र में हो तो आसानी से इलाज किया जा सकता है, लेकिन 41 की उम्र में इलाज करना मुश्किल है। एक्टर ने कोठामंगलम में पीस वैली चिल्ड्रन विलेज में अपनी बीमारी के बारे में बताया। फहाद फासिल ने डॉक्टर से पूछा कि क्या 41 साल की उम्र में इसका पता चलने पर इलाज हो सकता है। उसी समय क्लिनिकली मुझे एडीएचडी का पता चला।’
वहीं, फहद फासिल के वर्क फ्रंट की बात करें तो फहाद एकबार फिर से अपना जादू चलाने के लिए ‘पुष्पा 2’ दिखे थे। मूवी में वो एक पुलिस ऑफिसर भंवर सिंह का किरदार निभा रहे हैं। मूवी से अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना का लुक सामने आ गया है। पुष्पा 2 द रूल का पहला गाना पुष्पा पुष्पा रिलीज होते ही चार्टबस्टर बन गया। इसका दूसरा सॉन्ग सूसेकी 29 मई को रिलीज किया जाएगा. इसे श्रेया घोषाल ने छह भाषाओं में गाया है।





