
‘सिकंदर’ मूवी की शूटिंग शुरू करेंगे सलमान खान, रश्मिका मंदाना भी होगी साथ…
Sikandar Movie: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान जल्द ही साजिद नाडियाडवाला निर्देशित मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर‘ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं, जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना भी होंगी। फिल्म में धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलने वाले हैं।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। मेकर्स ने इस इससे जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। सलमान खान और रश्मिका मंदाना पहली बार साथ में स्क्रीन पर रोमांस करते दिखाई देने वाले हैं। नेशनल क्रश ऑफ इंडिया संग सलमान खान फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग जून में शुरू करने वाले हैं। ‘टाइगर 3’ के बाद सलमान खान एक बार फिर पर्दे पर खतरनाक एक्शन करते नजर आने वाले हैं।
मुंबई में शुरू’सिकंदर’ की शूटिंग
भाईजान के फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग मुंबई में ही शुरू होने वाली है। पहला शूटिंग शेड्यूल समुद्र तल से 33,000 फीट ऊपर एक शानदार एक्शन सीन के साथ शुरू होगा, जिसमें ‘टाइगर’ अभिनेता का जबरदस्त एक्शन दिखाई देने वाला है। एक्टर सलमान खान और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग 18 जून से मुंबई में शुरू करने वाले हैं।
आपको बता दें कि सलमान खान और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। इससे पहले, साजिद और सलमान ने ‘किक’, ‘हर दिल जो प्यार करेगा’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘जान-ए-मन’ जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है। यह फिल्म ईद 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।





