भारत की ट्रेवल इंडस्ट्री में तेजी… यात्रियों का बढ़ा भरोसा, प्रीमियम यात्रा में आया उछाल

Travel Industry: भारत की ट्रेवल इंडस्ट्री तेजी से बदल रही है और यात्रियों का विश्वास तथा खर्च दोनों में मजबूत वृद्धि देखने को मिल रही है। बुधवार को जारी गूगल-फंडेड कांतार रिपोर्ट के अनुसार, भारत में यात्रा की मांग लगातार बढ़ रही है, जहां 88% भारतीय निकट भविष्य में यात्रा करना चाहते हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि इंडस्ट्री का रुझान तेजी से प्रीमियमाइजेशन और वैल्यू मैक्सीमाइजेशन की ओर बढ़ रहा है। घरेलू यात्राओं में 72% यात्री लागत को कम महत्व दे रहे हैं, और 81% यात्री अनुमान से अधिक खर्च कर रहे हैं। वैश्विक यात्राओं पर यह ट्रेंड और स्पष्ट है, जहां औसत खर्च घरेलू यात्रा के मुकाबले 3.2 गुना अधिक है।

डिजिटल इकोसिस्टम बुकिंग प्रक्रिया को बना रहा आसान
गूगल इंडिया के ट्रैवल एवं फूडटेक हेड शौरभ कपाड़िया के अनुसार, अब यात्रा करना केवल घूमने-फिरने तक सीमित नहीं, बल्कि स्व- अभिव्यक्ति (Self-Expression) का माध्यम बन चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि बुकिंग के तरीकों में अभी एकरूपता नहीं है, लेकिन भारत का डिजिटल इकोसिस्टम इस प्रक्रिया को आसान बना रहा है।

यह भी पढ़ें…

राहुल के आरोपों पर सख्त प्रतिक्रिया… 272 हस्तियों ने कहा- ‘कोई सबूत नहीं, सिर्फ बयानबाजी

हवाई क्षेत्र को मिल रहा सबसे बड़ा फायदा
यात्रा मांग की वृद्धि ने एविएशन सेक्टर को भी गति दे दी है। अक्टूबर में घरेलू यात्री ट्रैफिक 1.42 करोड़ रहने का अनुमान है, जो सालाना आधार पर 4.5% और सितंबर की तुलना में 12.9% बढ़ोतरी दर्शाता है।

रेटिंग एजेंसी ICRA के अनुसार, बढ़ती मांग के साथ एयरलाइंस द्वारा क्षमता विस्तार भी ट्रैफिक में वृद्धि का प्रमुख कारण है। अक्टूबर में घरेलू उड़ानों की संख्या 99,816 रही, जो मासिक आधार पर 10.8% और सालाना आधार पर 1.7% अधिक है।

ICRA का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026 में भारतीय एयरलाइनों के अंतरराष्ट्रीय यात्री यातायात में 13–15% की बढ़ोतरी होगी, जिसे नए रूट्स और बढ़ती विमान उपलब्धता से मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें…

PM Modi ने किरेन रिजिजू को दी जन्मदिन की बधाई, संसदीय कार्य में योगदान की सराहना

नए एयरपोर्ट्स से मजबूत होगा ट्रैवल इंफ्रास्ट्रक्चर

यात्रा की बढ़ती मांग को देखते हुए देश में नए एयरपोर्ट्स तेजी से विकसित किए जा रहे हैं।

  • नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 25 दिसंबर से कमर्शियल ऑपरेशन शुरू हो रहे हैं।
  • नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन भी आने वाले वर्षों में होने की संभावना है।

भारत की पर्यटन और एविएशन इंडस्ट्री में यह सकारात्मक रफ्तार बताती है कि आने वाले समय में देश में यात्रियों की संख्या और यात्रा खर्च दोनों नए रिकॉर्ड बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें…

इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर राष्ट्र की भावपूर्ण श्रद्धांजलि… PM Modi ने किया नमन

Back to top button