Salman Khan: सलमान के घर पर गोली चलाने वाले आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने गुजरात से पकड़ा

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए है। सोमवार देर रात मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात के भुज से दोनों को अरेस्ट किया। उन्हे मुंबई लाया गया है। पुलिस इनसे पुछताछ करेगी। 

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रविवार, 14 अप्रैल को तड़के पांच बजे गोलीबारी हुई। मुंबई पुलिस के अनुसार, दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि मोटरसाइकिल सवार लोगों ने अभिनेता के घर के बाहर तीन राउंड फायरिंग की। मामले की सूचना मिलने के बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सलमान के घर के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए, जिसमें दोनों आरोपियों को चेहरे सामने आया। 

दोनों बाइक पर सवार होकर आए और 4 राउंड फायर किए। फायरिंग के वक्त सलमान अपने घर में ही थे। घटना के बाद सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

एक CCTV फुटेज में दिख रहा है दोनों आरोपियों ने स्पोर्ट्स कैप पहन रखी है और कंधे पर बैग टांगा हुआ था। इस फुटेज में दोनों सलमान के घर की तरफ फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, दोनों आरोपी लॉरेंस गैंग का हिस्सा हैं। खान को लॉरेंस-गोल्डी बराड़ गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी।

सलमान को मिली धमकी में क्या कहा गया?

गोलीबारी की जिम्मेदारी लेने संबंधी फेसबुक पोस्ट रविवार सुबह करीब 11 बजे सामने आया. इससे कुछ कुछ घंटे पहले सुबह करीब पांच बजे सलमान के आवास पर दो अज्ञात बाइक सवारों ने गोलियां चलाईं। अधिकारी ने कहा, “फेसबुक पोस्ट का आईपी एड्रेस पुर्तगाल का पाया गया है। हम इसको वेरिफाई कर रहे हैं।” 

सलमान के घर हुई वारदात के बाद फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस विश्नोई के भाई अनमोल विश्नोई ने ली। उसने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट कर लिखा…

बता दें कि हिंदी में लिखे गए पोस्ट में गोलीबारी को एक ‘घटना’ और ‘ट्रेलर’ बताया गया है. पोस्ट में लिखा गया, “हमने आपको केवल एक ट्रेलर दिखाया है ताकि आप हमारी ताकत को समझें और इसका न परखें. यह पहली और आखिरी चेतावनी है.”

पनवेल के एक अपार्टमेंट में रह रहे थे दोनों
दोनों आरोपी पनवेल के राधा कृष्ण अपार्टमेंट में रहते थे। यह भी संदेह जताया जा रहा है कि सलमान के घर पर हमले से पहले इन्होंने उनके लोनावला स्थित फार्म हाउस की रेकी भी की थी। सलमान के घर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर बाइक बरामद किया। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर से मिली जानकारी से पुलिस इसके मालिक के पास पहुंची, तो पता चला कि उसने कुछ दिन पहले ही बाइक बेच दी थी। वहीं, पुलिस को कुछ जगहों की सीसीटीवी फुटेज में दोनों हमलावरों के चेहरे साफ दिखाई दिए।

एक आरोपी की पहचान गुरुग्राम के एक गैंगस्टर विशाल उर्फ कालू के तौर पर हुई, जो कि रोहित गोदारा गैंग के लिए काम करता है। रोहित, लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है।

सलमान को मिली है वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा

NIA ने कहा था कि खान उन 10 लोगों की लिस्ट में टॉप पर हैं, जिन्हें जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस ने मारने की धमकी दी थी। 1998 में हुई काले हिरण के शिकार की घटना से समुदाय नाराज है, जिसका हवाला देते हुए लॉरेंस ने एक TV इंटरव्यू में सलमान को मारने की धमकी दी थी।

बालकनी पर मिले गोली के निशान
सलमान के अपार्टमेंट के बालकनी पर फोरेंसिक टीम को गोली के 2 निशान मिले हैं। एक बाहरी दीवार पर और दूसरा बालकनी की दीवार पर। इस मामले में मुंबई पुलिस ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के 4 वॉचमैन के बयान दर्ज किए हैं, जो घटना के समय वहां मौजूद थे।

मार्च 2023 में लॉरेंस ने दी थी सलमान को धमकी
मार्च 2023 में लॉरेंस से धमकी मिलने के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है।

सुपरस्टार को पहले भी कई दफा धमकियां मिल चुकी हैं, लेकिन इस बार मामला सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट तक पहुंच गया है। ऐसे में पुलिस इस हमले को गंभीरता से ले रही है। मुंबई पुलिस की टीमें इस मामले में जांच कर रही हैं। मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। पुलिस मामले में कई लोगों से पूछताछ कर सकती है। फिलहाल मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्हें मुंबई लाया गया है। पुलिस इनसे पुछताछ करेगी। 

Back to top button