BRICS समिटके लिए भारत पहुंचे शी जिनपिंग

चीन के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे Modi

BRICS समिटके लिए भारत: 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। शी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब भारत और चीन 2020 की घातक गलवान झड़पों के बाद अपने द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर करने के प्रयास कर रहे हैं। भारत ने बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि द्विपक्षीय संबंधों के निरंतर विकास और प्रगति के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखना एक प्रमुख शर्त है। हाल ही में बिश्केक में हुए शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और शी के बीच थोड़ी बातचीत हुई थी।अब उम्मीद है कि ये दोनों नेता इस सप्ताहांत नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान विस्तृत द्विपक्षीय बातचीत करेंगे।

Back to top button