उप्र: छह बसपा व एक भाजपा विधायक सपा में शामिल, अखिलेश ने कसा तंज

akhilesh yadav

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका लगा है। बसपा के छह विधायक शनिवार को सपा में शामिल हो गए। इन्हें अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है। ये विधायक लंबे समय से अखिलेश के संपर्क में थे। वहीं, एक भाजपा विधायक ने भी सपा की सदस्यता ले ली।

यूपी चुनाव से पहले यह बसपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। उधर, भाजपा की मुख्य विपक्षी दल के रूप में सपा उभर रही है और लगातार मजबूत होती नजर आ रही है।

बसपा व भाजपा से आए विधायकों का अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में स्वागत किया और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि बहुत लोग हैं जो सपा में शामिल होना चाहते हैं। चुनाव आने तक भाजपा ‘भागता परिवार’ ही रह जाएगी। इस चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। न तो उनकी आय दोगुनी हुई और न ही ऐसे प्रयास हुए जिससे उनका जीवन बेहतर हो।

Back to top button