Mayawati की अगुवाई में कल BSP की बड़ी बैठक, सर्वसमाज में जनाधार बढ़ाने पर होगा फोकस

BSP Meeting: 3 सितंबर को लखनऊ में BSP के वरिष्ठ पदाधिकारियों और विभिन्न राज्यों के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगी मायावती, संगठन की जमीनी स्थिति और पिछली बैठकों के कामकाज की लेंगी रिपोर्ट।

Lucknow: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती 3 सितंबर को पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगी। बैठक में विभिन्न राज्यों के BSP प्रमुख भी शामिल होंगे। इस दौरान पार्टी संगठन की जमीनी तैयारियों की समीक्षा के साथ आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

बैठक लखनऊ के माल एवेन्यू स्थित BSP प्रदेश कार्यालय में सुबह 11 बजे आयोजित होगी। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और विभिन्न राज्यों के प्रमुख इसमें शामिल होकर संगठन से जुड़े मौजूदा कामकाज की जानकारी देंगे।

संगठन की तैयारियों की होगी समीक्षा
बैठक में मायावती पार्टी संगठन की जमीनी स्थिति और अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करेंगी। पिछली बैठकों में पदाधिकारियों को दिए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी ली जाएगी। इसके आधार पर संगठन को और मजबूत करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें…

Divya Mittal की राजनीति में एंट्री के संकेत? कांग्रेस टिकट पर अजय राय ने कही बड़ी बात

सर्वसमाज में जनाधार बढ़ाने पर मंथन
बैठक में BSP के जनाधार को सर्वसमाज में बढ़ाने की रणनीति पर भी मंथन होगा। पार्टी की ओर से अलग-अलग सामाजिक वर्गों तक पहुंच बढ़ाने और संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने के लिए आगे की कार्ययोजना तैयार की जा सकती है।

यह भी पढ़ें…

Yogi तीसरी बार CM और फिर PM बनें, महंत अर्जुननाथ ने शुरू की बद्रीनाथ पैदल यात्रा…

आगामी तैयारियों को लेकर देंगी दिशा-निर्देश
मायावती आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं को जरूरी दिशा-निर्देश देंगी। बैठक को BSP के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और विभिन्न राज्यों में पार्टी की गतिविधियों को गति देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें…

लखनऊ में सील संपत्ति पर कब्जा लेने पहुंचे अफजाल अंसारी, दोनों बेटियां भी साथ

Back to top button