
Asaram Bapu के आश्रम पर बुलडोज़र एक्शन, मौके पर भारी सुरक्षा व्यवस्था
Asaram Bapu Ashram Bulldozer Action: अहमदाबाद में Asaram Bapu के मोटेरा आश्रम के पास प्रशासन ने बड़ा बुलडोज़र एक्शन शुरू किया है। अहमदाबाद विकास प्राधिकरण (AUDA) द्वारा करीब 4500 वर्ग मीटर से अधिक जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक इस जमीन की कीमत 500 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।
हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, मोटेरा आश्रम ट्रस्ट की ओर से कार्रवाई रोकने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। हालांकि अदालत से राहत नहीं मिलने के बाद प्रशासन ने बुलडोज़र कार्रवाई शुरू कर दी। इसके बाद सुबह से ही प्रशासनिक अमला और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
भारी पुलिस फोर्स तैनात
कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इलाके में बैरिकेडिंग की गई और आने-जाने वालों की निगरानी की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि पूरी कार्रवाई कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए की जा रही है।
यह भी पढ़ें…
UCC लागू करने की राह आसान? गुजरात में सरकार को सौंपी गई ड्राफ्ट रिपोर्ट
आश्रम में रहने वालों ने किया विरोध
बुलडोज़र कार्रवाई के दौरान आश्रम में रहने वाले कई लोगों ने विरोध जताया। लोगों का कहना है कि उन्हें अचानक आश्रम खाली करने के लिए कहा गया, जिससे उनमें नाराजगी बढ़ गई। कुछ लोगों ने प्रशासन पर सख्ती बरतने का आरोप भी लगाया।
हालांकि पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं और कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़ें…
पत्नी को थप्पड़ मारना क्रूरता नहीं? गुजरात हाईकोर्ट के फैसले पर छिड़ी बहस
पहले भी विवादों में रहा है आश्रम
आसाराम का नाम पहले भी कई विवादों में सामने आता रहा है। जमीन और आश्रम से जुड़े मामलों को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई और कानूनी विवाद लगातार चर्चा में रहे हैं। ऐसे में अहमदाबाद में चल रही यह कार्रवाई भी राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है।
यह भी पढ़ें…





