रामपुरा स्कूल पर चला बुलडोजर, CJP की मांग के बाद 18 लाख से बनेगी नई बिल्डिंग…

Jaipur Bulldozer Action: रामपुरा गांव के जर्जर स्कूल भवन को गिराकर शुरू हुआ नवनिर्माण, सरकार ने 18 लाख रुपये किए मंजूर; 21 अगस्त को CJP ने उठाया था स्कूल की बदहाली का मुद्दा.

Jaipur: जयपुर के बगरू विधानसभा क्षेत्र स्थित रामपुरा गांव के सरकारी स्कूल के नवनिर्माण का काम बुधवार सुबह शुरू हो गया। स्कूल की पुरानी और जर्जर बिल्डिंग को बुलडोजर की मदद से गिरा दिया गया। सरकार की ओर से नई इमारत के निर्माण के लिए करीब 18 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

पुराने भवन को धराशायी करने के बाद मौके पर ही निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई। लंबे समय से जर्जर हालत में खड़ी स्कूल की बिल्डिंग के गिराए जाने के बाद अब यहां नया भवन तैयार किया जाएगा। नई बिल्डिंग बनने से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें…

CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, आशुतोष रांका को भगाया…

21 अगस्त को CJP ने किया था प्रदर्शन
रामपुरा का यही सरकारी स्कूल 21 अगस्त को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के कारण चर्चा में आया था। CJP ने स्कूल की जर्जर स्थिति को लेकर प्रदर्शन किया था और इसके नवनिर्माण की मांग उठाई थी।

प्रदर्शन के करीब 12 दिन बाद अब स्कूल की पुरानी बिल्डिंग को गिराकर नए भवन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार की ओर से 18 लाख रुपये की मंजूरी के बाद निर्माण कार्य आगे बढ़ाया गया है।

यह भी पढ़ें…

Bikaner के दिवाकर ने NEET में लहराया परचम, 868वीं रैंक के साथ सरकारी कॉलेज की उम्मीद

प्रदर्शन के दौरान हुआ था विवाद
स्कूल को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे CJP के प्रवक्ता के साथ करीब 12 दिन पहले ग्रामीणों का विवाद हो गया था। आरोप है कि ग्रामीणों ने CJP प्रवक्ता के साथ मारपीट की और उन्हें वहां से भगा दिया था। इस घटना के बाद रामपुरा स्कूल का मामला और चर्चा में आ गया था।

अब स्कूल की जर्जर इमारत हटाकर नए भवन का निर्माण शुरू होने से स्थानीय लोगों और छात्रों को राहत मिलने की उम्मीद है। करीब 18 लाख रुपये की लागत से बनने वाली नई बिल्डिंग के पूरा होने के बाद विद्यार्थियों को बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें…

Bus Fire: राजस्थान में जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; सवार थे 37 तीर्थयात्री

Back to top button