Viral: कॉफी मशीन के पैसे में दो इंटर्न…! CEO के जबाब से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Viral News: नोएडा की एक आईटी कंपनी के सीईओ की एक टिप्पणी सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा का कारण बन गई है। दरअसल, कुछ नए इंटर्न्स ने ऑफिस में कॉफी मशीन लगाने का अनुरोध किया था।

Viral News: भारतीय आईटी कंपनियां अक्सर इंटर्न्स और नए लोगों पर निर्भर रहती हैं, लेकिन कई बार यही व्यवस्था झगड़े और नाराजगी की वजह भी बन जाती है। हाल ही में नोएडा की एक आईटी कंपनी में ऐसा ही विवाद सामने आया, जहां कॉफी मशीन लगाने के साधारण से अनुरोध पर सीईओ के बयान से कंपनी के भीतर बहस शुरु हो गई। यह बात आम वर्कप्लेस की जरूरत जैसी ही लग रही थी, लेकिन सीईओ का जवाब सभी को चौंका गया।

आइए जानते क्या है मामला?

नोएडा के एक आईटी कर्मचारी ने Reddit के r/IndianWorkplace पर अपनी कंपनी से जुड़ा अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि हाल ही में उनके संस्थान में निम्न-स्तरीय टियर 1 और अच्छे टियर 2 कॉलेजों से नए इंटर्न्स की एक बैच शामिल हुई थी। ये सभी इंटर्न अभी ऑफिस माहौल से परिचित हो ही रहे थे। इसी दौरान, एक अनौपचारिक बातचीत में कर्मचारी ने कंपनी के सीईओ से पूछा कि क्या ऑफिस में एक अच्छी कॉफी मशीन लगवाई जा सकती है। इस पर सीईओ ने काफी विवादित बयान दिया।

क्या था CEO का बयान?

कर्मचारी के अनुसार, सीईओ ने यह अनुरोध ठुकराते हुए बेहद अजीब और चौंकाने वाली टिप्पणी की. सीईओ ने कहा- “50,000 में मैं दो इंटर्न खरीद सकता हूं. मैं कॉफी मशीन पर इतना पैसा क्यों खर्च करूं?” यह बयान कंपनी में तेजी से फैल गया, और सोशल मीडिया पर भी लीक हो गया. लोग हैरान थे कि इंटर्न्स को एक ऑफिस उपकरण (Office Equipment) से भी कम मूल्य का बताया जा रहा है

सोशल मीडिया पर बढ़ा गुस्सा

कर्मचारी का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी. लोगों ने सवाल उठाया कि क्या कंपनियों में वर्क कल्चर इतना नीचे गिर चुका है कि इंटर्न्स की तुलना उपकरणों की कीमत से की जा रही है? बहुत से यूजर्स ने इस व्यवहार को असंवेदनशील और अपमानजनक बताया.

Back to top button