Stock Market: शेयर बाजार में भूचाल से बिखर गए सेंसेक्स-निफ्टी, IT स्टॉक क्रैश

Stock Market Crash: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितता के बीच नकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुला।

Stock Market Crash: शेयर मार्केट आज खुलते ही धड़ाम हो गया। सेंसेक्स 712 अंक नीचे 73937 के लेवल पर आ गया। जबकि, निफ्टी 186 अंकों की गिरावट के साथ 23297 पर आ गया। चंद मिनटों में ही निवेशकों को करीब करीब 3 लाख करोड़ का झटका लगा।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला Sensex देखते ही देखते 800 अंक से ज्यादा का गोता लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट लेकर कारोबार कर रहा था. इस दौरान आईटी शेयर, जो बीते कारोबारी दिन गदर मचाए हुए थे, भरभराकर क्रैश हो गए. इनमें टीसीएस से लेकर इंफोसिस तक शामिल हैं.

एशियाई बाजार

बुधवार को एशिया-पैसिफिक बाजार बढ़त के साथ खुले. इससे पता चलता है कि कहीं न कहीं निवेशक अब US-ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर बनी अनिश्चितता को फिलहाल के लिए नजरअंदाज कर रहे हैं. आज कारोबार के दौरान एक तरफ जापान का बाजार रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया.

निक्केई 225 इंडेक्स 1400  अंक या 2.14% की तेजी के साथ 68213 के पार निकल गया. यह इसका अब तक का नया ऑल-टाइम हाई रिकॉर्ड है. दूसरी ओर, टॉपिक्स ने भी 0.93% की बढ़त हासिल की. हालांकि, हांगकांग के बाजार में आज बिकवाली हावी है. हैंग सेंग इंडेक्स करीब 1.18% की गिरावट के साथ 25731 के लेवल पर आ गया है. दक्षिण कोरिया के बाजार आज सार्वजनिक अवकाश होने के कारण बंद हैं.

अमेरिकी बाजार

अमेरिकी शेयर बाजार में कल 2 जून के कारोबारी सत्र में तेजी देखने को मिली थी. डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.45% या 228.91 अंकों की बढ़त के साथ 51307.79 के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ. S&P 500 पहली बार 7600 के ऐतिहासिक मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करते हुए 0.13% या 9.82 अंकों की तेजी के साथ 7609.78 के स्तर पर बुद हुआ. Nasdaq Composite में भी 0.03% का उछाल आया और यह 27093.90 पर बंद हुआ.

कच्चा तेल

वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड वायदा करीब 1.25% बढ़कर 94.92 प्रति बैरल पर पहुंच गया. दूसरी ओर, ब्रेंट क्रूड वायदा आज सुबह 1.13% की बढ़त के साथ $97.08 पर कारोबार कर रहा था. COMEX पर, कच्चे तेल की कीमतें 1.24% बढ़कर $94.92 प्रति बैरल पर पहुंच गईं.

अमेरिकी डॉलर

छह विदेशी मुद्राओं की एक टोकरी के मुकाबले डॉलर के मूल्य को मापने वाला US डॉलर इंडेक्स (DXY) आज 0.02% की बढ़त के साथ 99.24 पर ट्रेड करता नजर आया. यह इंडेक्स प्रमुख मुद्राओं की तुलना में US डॉलर की मजबूती या कमजोरी का मूल्यांकन करता है. इस टोकरी में ब्रिटिश पाउंड, यूरो, स्वीडिश क्रोना, जापानी येन, स्विस फ्रैंक जैसी मुद्राएं शामिल हैं. 02 जून को रुपया 0.28% गिरकर डॉलर के मुकाबले 95.27 पर बंद हुआ था.

अमेरिका और ईरान के बीच जंग

अमेरिकी सैन्य सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ईरान के तट के पास केश्म द्वीप पर जोरदार हवाई हमले किए हैं. अमेरिका का दावा है कि उसने वहां ईरानी सेना के ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन को तबाह कर दिया है. इस अमेरिकी हमले के जवाब में ईरान ने कुवैत और बहरीन की तरफ अमेरिकी सैन्य निशानों को ठिकाना बनाते हुए कई मिसाइलें और ड्रोन दागे.

Back to top button