Stock Market: उछाल के साथ शेयर बाजार की शुरुआ, सेंसेक्स 400 अंक उछला

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज 21 सितंबर को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 451 अंक की बढ़त के साथ 74,747 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी भी 51 अंक चढ़कर 23,397 के स्तर पर पहुंच गया है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट सबसे ज़्यादा बढ़त (3.11%) के साथ टॉप पर रहा। इसके बाद एशियन पेंट्स (2%), ट्रेंट (1.58%), टाइटन (1.34%) और बजाज फाइनेंस (1.30%) का नंबर रहा। दूसरी ओर, पावर ग्रिड में 0.89%, इंफोसिस में 0.70% और भारती एयरटेल में 0.64% की गिरावट आई।

सेंसेक्स के 30 शेयरों की क्या स्थिति है?

स्टॉक मार्केट का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स आज उछाल के साथ खुला। इसके कुल 30 शेयरों में से शुरुआती कारोबार में 21 में तेजी और 9 में गिरावट दिखी।

अल्ट्राटेक सीमेंट में सबसे अधिक 3.11 फीसदी की तेजी दिखी। यह हरे निशान में 11001.75 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। वहीं, सबसे अधिक गिरावट पावरग्रिड में दिखी। यह 0.89 फीसदी लुढ़ककर लाल निशान में 267.60 पर ट्रेड कर रहा था।

इनके अलावा एशियन पेंट्स, ट्रेंट, टाइटन, बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक में तेजी दिखी, जबकि इन्फोसिस, भारती एयरटेल, मारुति, टीसीएस और अडानी पोर्ट्स में गिरावट नजर आई।

एशियाई मार्केट में तेजी

एशियाई मार्केट अधिकतर हरे निशान में खुले, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.85% और कोस्डैक 0.43% बढ़ा। ऑस्ट्रेलिया में एसएंडपी/एएसएक्स 200 में 0.49% की गिरावट आई, जबकि जापान के बाजार छुट्टी के कारण बंद रहे।

कच्चा तेल

शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड वायदा 2.10% गिरकर 101.69 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि अमेरिकी क्रूड 1.93% गिरकर 98.36 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।10 साल के अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड 5% के आसपास बनी हुई है, जिससे वैश्विक बाजारों पर दबाव बना हुआ है।

Back to top button