Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, IT स्टॉक्स क्रैश

Stock Market Today 9 September, 2026: पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों समेत अन्य वजहों के बीच भारतीय शेयर बाजार में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। आज बुधवार को एक बार फिर से बाजार गिरा है। हालांकि, एक्सपर्ट इस गिरावट के समय को बाजार में निवेश करने या शेयरों की जमकर खरीदारी करने के लिए अच्छा मौका मान रहे हैं।

इस बीच आज सेंसेक्स 600 अंकों से अधिक लुढ़का दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स लाल निशान में 75,216.22 पर खुला। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 23,522.05 के लेवल पर खुला। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से सबसे अधिक गिरावट इन्फोसिस में 4.26 फीसदी की दिखी। यह लाल निशान में 1036.85 पर ट्रेड करते हुए दिखा।

इन्फोसिस के शेयर में गिरावट

हफ्ते के तीसरे दिन सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल दिग्गज फार्मा कंपनी सन फार्मा के शेयर सबसे ज्यादा 0.74 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले। जबकि, देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस के शेयर ने आज सबसे ज्यादा 3.60 प्रतिशत के नुकसान के साथ कारोबार शुरू किया।

आईटी स्टॉक्स क्रैश

सेंसेक्स के बाकी शेयरों में आज एचसीएल टेक के शेयर 3.59 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 3.07 प्रतिशत, टीसीएस 1.89 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.23 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.12 प्रतिशत, इंडिगो 1.08 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.76 प्रतिशत, एसबीआई 0.69 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.69 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.57 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.55 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.46 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.40 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.38 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.33 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.23 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.23 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.22 प्रतिशत और मारुति सुजुकी के शेयर 0.19 प्रतिशत के नुकसान के साथ खुले।

बढ़त लेकर खुले इन कंपनियों के शेयर

आज कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों ने 0.65 प्रतिशत, ट्रेंट 0.53 प्रतिशत, बीईएल 0.48 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.45 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.39 प्रतिशत, एटरनल 0.33 प्रतिशत, टाइटन 0.25 प्रतिशत, आईटीसी 0.21 प्रतिशत और एलएंडटी के शेयरों ने 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार शुरू किया।

Back to top button