
Stock Market: आज फिर रॉकेट बना शेयर बाजार, Sensex 600 अंक उछला
Stock Market Today: शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी आई है। BSE सेंसेक्स में 700 अंक से अधिक तेजी आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 24,200 अंक के करीब पहुंच गया।
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। आज दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) हरे निशान पर खुले।
निफ्टी 50 में 177.35 अंक या 0.74% की बढ़त दर्ज करते हुए 24,140.15 पर कारोबार खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स में 638.26 अंक या 0.83% की बढ़त के साथ 77,380.08 पर कारोबार खुला।
IT सेक्टर ने संभाली कमान
आज के कारोबार में TCS, Infosys, HCLTech, Tech Mahindra और Wipro जैसे आईटी शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है. निवेशकों को उम्मीद है कि पहली तिमाही के नतीजे आईटी कंपनियों के लिए बेहतर रह सकते हैं. कह सकते हैं कि इसी वजह से इस सेक्टर में खरीदारी का माहौल बना रहा.
इन शेयरों में रही हलचल
आईटी शेयरों के अलावा बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के कुछ बड़े शेयरों में भी तेजी रही. वहीं, चुनिंदा एफएमसीजी और फार्मा शेयरों में सीमित कारोबार देखने को मिला. बाजार खुलते ही कई लार्जकैप शेयर हरे निशान में कारोबार करते नजर आए, जो निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान लेकर आया है.
क्यों चढ़ा शेयर बाजार?
वैश्विक बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेत, FII की लगातार खरीदारी, पहली तिमाही के कॉरपोरेट नतीजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद, आईटी सेक्टर में मजबूत खरीदारी जैसे कारण बाजार में तेजी की वजह हैं. इन सभी कारणों से बाजार की शुरुआत काफी मजबूती के साथ हुई.
निवेशकों की नजर अब किस पर?
अब निवेशकों की नजर कंपनियों के अप्रैल-जून तिमाही नतीजों, विदेशी निवेशकों की गतिविधियों और वैश्विक बाजार के रुख पर रहेगी. अगर कॉरपोरेट नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहे तो बाजार में तेजी आगे भी जारी रह सकती है.





