
Stock Market Today: तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 440 अंक उछला
Stock Market Today: शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) हरे निशान पर खुले।
Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजार में आज तेजी आई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 400 अंक से अधिक तेजी आई जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी करीब 150 अंक उछल गया। सुबह 9.22 बजे सेंसेक्स 451.52 अंक यानी 0.61% की तेजी के साथ 75,060.50 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 156.60 अंक यानी 0.67% ऊपर 23,569.20 अंक पर आ गया।
टॉप गेनर्स एण्ड लूजर्स
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 तेजी के साथ खुले। अडानी पोर्ट्स, एनटीपीसी, ट्रेंट, पावरग्रिड और एलएंडटी में एक फीसदी से अधिक तेजी आई। एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, बीईएल और भारती एयरटेल में भी उल्लेखनीय तेजी रही। दूसरी ओर इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस और एचसीएल टेक में गिरावट रही।
एशियाई बाजार
गुरुवार को एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिला। जापान और दक्षिण कोरिया के बाजारों में बढ़त दर्ज की गई, जबकि ऑस्ट्रेलियाई शेयर बाजार दबाव में रहे। जापान का निक्केई 225 सूचकांक 0.27% बढ़ा, हालांकि व्यापक टॉपिक्स सूचकांक 0.23% गिर गया। दक्षिण कोरिया में कोस्पी सूचकांक 0.38% बढ़ा, जबकि स्मॉल-कैप कोस्डैक सूचकांक 1.31% की बढ़त के साथ ऑस्ट्रेलिया के एसएंडपी/एएसएक्स 200 सूचकांक में 0.16% की गिरावट आई।
अमेरिकी बाजार
13 मई को अमेरिकी बाज़ार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 में 0.58% की बढ़त दर्ज करते हुए यह रिकॉर्ड 7,444.25 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक में 1.2% की बढ़त के साथ यह 26,402.34 पर स्थिर हुआ। वहीं, डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 67.36 अंक या 0.14% की गिरावट दर्ज करते हुए यह 49,693.20 पर बंद हुआ।
बुधवार को कैसा रहा था मार्केट?
भारतीय शेयर मार्केट में बुधवार, 13 मई के कारोबारी दिन हल्की तेजी देखने को मिली थी. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए दिन की समाप्ति की थी. सेंसेक्स 49.74 अंक या 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,608.98 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 33.05 अंक या 0.14 प्रतिशत उछलकर 23,412.60 के लेवल पर बंद हुए थे





