Stock Market: शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने मारी छलांग

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजारों ने गुरुवार को तेजी के साथ कारोबार शुरू किया। निफ्टी 50 में 137 अंकों या 0.57% की बढ़त के साथ 24,215 का स्तर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 556 अंकों या 0.72% की बढ़त के साथ 77,465.68 पर खुला।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 545 अंक उछल गया, जबकि निफ्टी भी 24,200 के स्तर को पार कर गया। IT, बैंकिंग और FMCG समेत कई प्रमुख सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली।

सेंसेक्स में जोरदार छलांग

20 अगस्त को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 545.29 अंक की बढ़त के साथ 77,454.97 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 134.80 अंक चढ़कर 24,213.10 पर कारोबार करता नजर आया। बाजार में तेजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शुरुआती कारोबार में करीब 1,402 शेयर बढ़त में रहे, जबकि 544 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। 145 शेयरों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ।

HDFC Bank और LIC के शेयर चमके

आरबीआई (RBI) द्वारा LIC को HDFC बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 9.99% तक करने की हरी झंडी दिए जाने के बाद, दोनों कंपनियों के शेयरों में जोरदार उछाल आया है. HDFC बैंक के 0.95% शेयर बढ़त के साथ 726.85 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि एलआईसी (LIC) के शेयरों में भी 0.71% की अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है. यह शेयर 416.05 रुपये पर ट्रेड कर रहा है.

इन शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी

सेक्टर के हिसाब से देखें तो सुबह के कारोबार में IT, मिड-स्मॉल IT एंड टेलीकॉम और मेटल इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई. इन सभी सेक्टर्स में 1 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली.

कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियों के शेयर हरे निशान (बढ़त) में ट्रेड करते नजर आए. इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचसीएल टेक, इटरनल और बजाज फाइनेंस जैसे दिग्गज शेयर आज बाजार के टॉप गेनर्स में शामिल रहे.हालांकि, ऊंचे कच्चे तेल के भाव और जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता बाजार के लिए जोखिम बने हुए हैं.

दूसरी ओर, FIIs की भारतीय बाजार में खरीदारी को सकारात्मक संकेत माना जा रहा है. कमोडिटी बाजार में Brent क्रूड करीब 91.95 डॉलर प्रति बैरल और क्रूड ऑयल करीब 84.53 डॉलर प्रति बैरल पर था. वहीं, सोना करीब 4,497.95 डॉलर पर कारोबार कर रहा था.

Back to top button