Stock Market: लगातार तीसरे दिन लाल निशान पर शेयर बाजार, IT शेयर्स में ज्यादा गिरावट

मजबूत घरेलू फंडामेंटल्स और कच्चे तेल के जोखिम के बीच सेंसेक्स 145 अंक बढ़कर 78,111 पर खुला, जबकि निफ्टी 24,431 पर सपाट रहा.

Stock Market Today : भारतीय पूंजी बाजार में आज कच्चे तेल की कीमतें 90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहने के कारण गिरावट जारी रही। निफ्टी 50 गुरुवार को 77 अंक या 0.31% गिरकर 24,359 पर खुला, जबकि 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 119 अंक या 0.15% गिरकर 77,847.42 पर खुला।

सुबह 9.30 बजे सेंसेक्स 215.43 अंक यानी 0.28% की गिरावट के साथ 77,750.92 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 103.90 अंक यानी 0.43% फिसलकर 24,332.05 अंक पर आ गया। बैंकिंग और IT शेयर्स में आज ज्यादा गिरावट है।

इन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयर गिरावट के साथ खुले। टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। इसके अलावा इन्फोसिस, रिलायंस, पावरग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक के शेयरों में गिरावट आई। दूसरी ओर, इंडिगो में सबसे ज्यादा तेजी आई। इटरनल, एलएंडटी, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और सन फार्मा के शेयर भी तेजी के साथ खुले।

एशियाई बाजार में तेजी

जापान का निक्केई 225 1.5% बढ़ा और टॉपिक्स 0.99% की बढ़त दर्ज की। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 4% बढ़ा, जबकि स्मॉल-कैप कोस्डैक 0.92% की बढ़त के साथ ऊपर चढ़ा। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स 25,320 पर कारोबार कर रहा था।

अमेरिकी बाजार का बुधवार को हाल

अमेरिका में महंगाई की सामान्य स्थिति पर आई रिपोर्ट के चलते बुधवार को शेयर बाजार में तेजी देखी गई। एसएंडपी 500 सूचकांक 0.26% बढ़कर 7,748.50 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 0.54% बढ़कर 26,588.49 पर बंद हुआ। डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.04% या 21.58 अंक गिरकर 53,770.27 पर स्थिर हुआ।

तकनीकी विश्लेषकों के अनुसार, पिछले सत्र में 20-दिन के मूविंग एवरेज (20-DMA) से बाजार में आई रिकवरी और ‘हैमर’ कैंडलस्टिक पैटर्न के निर्माण से बाजार का शॉर्ट-टर्म आउटलुक सुधरा है. आने वाले दिनों में निफ्टी पहले 24,540 से 24,666 के स्तर को छू सकता है, जिसके बाद 24,850-25,100 का रास्ता खुल सकता है. हालांकि, 24,490 के स्तर के पास कुछ मुनाफावसूली या रुकावट देखने को मिल सकती है.

Back to top button