
Stock Market: फिर मंदी की गिरफ्त में शेयर बाजार, सेंसेक्स 276 अंक गिरा
सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत लाल निशान में हुई है. सेंसेक्स 276 अंक गिर गया है. निफ्टी50 53.90 अंक लुढ़ककर 24,233.75 पर आ गया है.
Stock Market Today : भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिल रही है। दोनों प्रमुख सूचकांक निफ्टी और सेंसेक्स आज लाल निशान पर खुले।
निफ्टी 50 44.55 अंक या 0.18% गिरकर 24,243 पर खुला, जबकि BSE सेंसेक्स 241.74 अंक या 0.31% गिरकर 77,486 पर खुला। कच्चे तेल की कीमतें 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने के बाद बाजार में ये गिरावट देखने को मिली।
निफ्टी50 टॉप लूजर्स
गिरावट वाले शेयरों में इंफोसिस सबसे आगे रहा, जो 1.64% टूटकर ₹1,121.20 पर आ गया है. इसके बाद भारती एयरटेल में 1.42% की कमजोरी दर्ज की गई और यह ₹1,941.40 पर है. वहीं, जियो फाइनेंशियल 1.20 फीसदी की गिरावट के साथ ₹246.75, विप्रो भी एक फीसदी से ज्यादा गिरकर ₹179.72 पर और एशियन पेंट्स 1.20 फीसदी गिरकर ₹2,655.30 पर कारोबार कर रहा था.
IT शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव
मंगलवार के कारोबार में IT सेक्टर के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। हीटमैप के मुताबिक इनफोसिस करीब 1.41 फीसदी नीचे रहा। HCL टेक्नोलॉजीज में करीब 0.91 फीसदी, टीसीएस में 0.78 फीसदी और टेक महिंद्रा में 0.66 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। एलटीआईमाइंडट्री भी करीब 0.44 फीसदी फिसला।
इन शेयरों में दिखी खरीदारी
गिरते बाजार में भी कुछ शेयरों ने मजबूती दिखाई। बजाज ऑटो, ओएनजीसी, एसबीआई, ग्रासिम और एक्सिस बैंक प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में रहे। हीटमैप में एटरनल, सन फार्मा, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड और मारुति जैसे शेयर भी हरे निशान में नजर आए। एक्सिस बैंक करीब 0.02 फीसदी की मामूली बढ़त में रहा, जबकि SBI में भी हल्की मजबूती दिखी। बजाज ऑटो भी बाजार की गिरावट के बीच निवेशकों का ध्यान खींचने में सफल रहा।
एशियन पेंट्स, इंडिगो और जियो फाइनेंशियल में गिरावट
दूसरी ओर मैक्स हेल्थकेयर, इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो), एशियन पेंट्स, इंफोसिस और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज प्रमुख कमजोर शेयरों में शामिल रहे। हीटमैप में एशियन पेंट्सकरीब 1.37 फीसदी और इंडिगो करीब 1.18 फीसदी नीचे दिखाई दिए, जबकि जियो फाइनेंशियल करीब 0.74 फीसदी फिसला।





