Stock Market: आज तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex-Nifty उछला

Stock Market Today: शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) हरे निशान पर खुले।

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान जबरदस्त तेजी देखी गई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) अपने ऐतिहासिक 79,000 के स्तर के बेहद करीब पहुंच गया. बाजार में इस तेजी का मुख्य कारण कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट और ईरान व अमेरिका के बीच संभावित शांति वार्ता की खबरें हैं.

ये शेयर चमके और ये टूटे

शुरुआती सत्र के दौरान निफ्टी में आज मजबूत तेजी से देखने को मिली, जिसमें अदानी पोर्ट्स, श्रीराम फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस प्रमुख बढ़त दर्ज करने वाले शेयर रहे। वहीं दूसरी ओर, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस और एचडीएफसी लाइफ गिरावट के साथ ट्रेड करते नजर आए।

सोमवार को कैसा रहा था मार्केट?

भारतीय शेयर मार्केट में सोमवार, 20 अप्रैल के कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली थी. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए दिन की समाप्ति की थी. सेंसेक्स 26.76 अंक या 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,520.30 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 11.30 अंक या 0.05 प्रतिशत उछलकर 24,364.85 के लेवल पर बंद हुए थे.

बीएसई बास्केट से ट्रेंट, एसबीआईएन, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस और इंडिगो टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो कोटक बैंक, एलएंडटी, एचसीएलटेक, आईटीसी और टेक महिंद्रा रहे थे.

निफ्टी 100, निफ्टी ऑटो और निफ्टी बैंक के शेयरों में तेजी देखने को मिली थी. वहीं निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी आईटी, निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी. सोमवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 12 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 18 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.

Back to top button