
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 48 टीचरों का चयन, UP के तीन और बिहार से दो अध्यापक
National Teachers Awards 2026: शिक्षक दिवस (5 सितंबर 2026) के अवसर पर राष्ट्रपति भवन और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के 48 उत्कृष्ट शिक्षकों को ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026’ (National Teachers Awards 2026) से सम्मानित करेंगी।
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देने वाले शिक्षकों को पदक, प्रशस्ति पत्र और नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, इस वर्ष चुने गए 48 शिक्षकों में 26 पुरुष और 22 महिला शिक्षक शामिल हैं। इन शिक्षकों का चयन जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर तीन चरणों वाली पारदर्शी ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए किया गया है।
यूपी-बिहार के ये शिक्षक होंगे सम्मानित
उत्तर प्रदेश से तीन और बिहार से दो शिक्षकों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है:
उत्तर प्रदेश (UP):
रेणु त्रिपाठी: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, विजय नगर (गाजियाबाद)
इफ्तिखार खान: राजकीय इंटर कॉलेज (बलिया)
शालिनी कुशवाहा: कंपोजिट स्कूल, रसूलपुर/रसूलबाद
बिहार (Bihar):
खुशबू कुमारी: उर्दू प्राथमिक विद्यालय बिदयीडीह
पुष्पा प्रसाद: मिडल स्कूल कुचायकोट कन्या
ये भी पढ़े-Lucknow News: लोहिया अस्पताल में CVTS विभाग के HOD सस्पेंड, महिला स्टाफ से छेड़छाड़ के आरोप
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए देश के 27 राज्यों, सात केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के छः प्रमुख संगठनों (जैसे KVS, NVS, EMRS, और सैनिक स्कूल) के शिक्षकों का चयन हुआ है।
शिक्षा मंत्रालय का कहना है कि इस पुरस्कार का उद्देश्य देश के उन शिक्षकों के समर्पण और अथक प्रयासों को नमन करना है, जिन्होंने न केवल स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है बल्कि अपने विद्यार्थियों के जीवन को भी संवारा है।





