Champai Soren: झारखण्ड में चंपई सोरेन को सरकार बनाने का न्योता, आज लेंगे सीएम पद की शपथ

Jharkhand: मुक्ति मोर्चा के दिग्गज नेता चंपई सोरेन आज झारखंड के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे.चंपई सोरेन को बहुमत साबित करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है. हेमंत सोरेन की कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी के 24 घंटे से ज्यादा समय के बाद राज्यपाल ने गुरुवार देर शाम उन्हें शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया.

इमेज क्रेडिट: सोशल मीडिया

झारखंड के मनोनीत सीएम चंपई सोरेन ने शपथ ग्रहण करने के पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) प्रमुख शिबू सोरेन से आशीर्वाद लेने पहुंचे। राजभवन में दोपहर 12.15 पर शपथ ग्रहण समारोह में सीएम चंपई सोरेन के साथ डेप्युटी सीएम के रूप में बसंत सोरेन और आलमगीर आलम भी शपथ लेंगे। बसंत सोरेन जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन के पुत्र और सीएम हेमंत सोरेन के छोटे भाई है। वहीं आलमगीर आलम कांग्रेस विधायक हैं और हेमंत सोरेन सरकार में भी मंत्री रहे हैं। जबकि बसंत सोरेन दुमका के विधायक है।

इसके अलावा आरजेडी कोटे से सत्यानंद भोक्ता को भी मंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। इसके अंतिम समय में एक या दो अन्य का नाम भी जुड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शपथ ग्रहण के तुरंत बाद सभी जेएमएम-कांग्रेस विधायकों को विशेष विमान से हैदराबाद शिफ्ट किया जाएगा। 5 फरवरी को बहुमत सिद्ध करने के दिन ही सभी विधायक एक साथ हैदराबाद से रांची पहुंचेंगे। इसके बाद 6 या 7 फरवरी को मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना है।

चंपई सोरेन ने शपथ ग्रहण के पहले शिबू सोरेन से आशीर्वाद लिया

झारखंड के मनोनीत सीएम चंपई सोरेन ने शपथ ग्रहण के पहले जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन से आशीर्वाद लेने उनके आवास पर पहुंचे। बाद में पत्रकारों से बातचीत में चंपई सोरेन ने बताया कि गुरुजी (शिबू सोरेन) उनके आदर्श है। शपथ लेने के पहले वे गुरुजी और माता जी (रूपी सोरेन) से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन के नेतृत्व में उन्होंने अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में भाग लिया और लंबे समय तक संघर्ष किया। जनता के सपने को संवारने के लिए तीन दशक तक चले आंदोलन के बाद अलग राज्य बना, अब शिबू सोरेन के दिखाए रास्ते पर चलकर झारखंड का विकास करना है।

शपथ ग्रहण के बाद सचिवालय जाएंगे

सीएम के रूप में शपथ लेने के बाद चंपई सोरेन सबसे पहले भगवान बिरसा मुंडा और अन्य आंदोलनकारियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जाएंगे। इसके बाद सचिवालय पहुंच कर कामकाज संभालेंगे।

चंपई सोरेन समेत तीन नेता आज शपथ लेंगे

JMM ने नई सरकार के गठन की तैयारी कर ली है. नए मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों के नाम भी फाइनल कर दिए हैं. चंपई सोरेन मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे. वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के कोटे से होंगे. सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस से आलमगीर आलम और आरजेडी से सत्यानंद भोगता कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे.

Back to top button