
Boiler Blast: छत्तीसगढ़ में फटा पावर प्लांट का बॉयलर; 9 मजदूरों की मौत… 30 घायल
Boiler Blast In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया. घटना में करीब 30 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से 9 मजदूरों की मौत हो गई.
Boiler Blast In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा हो गया है, सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट हो गया है. इस हादसे में अभी तक 9 मजदूरों के मौत की पुष्टि हो चुकी है. वहीं गंभीर रूप से झुलस गए मजदूरों को रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल लाया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.
दूर तक सुनाई दी बॉयलर फटने की आवाज
दरअसल, हादसा इतना भीषण था कि धमाके की आवाज दूर-तक सुनाई दी. बॉयलर फटने के बाद प्लांट परिसर में चीख-पुकार मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. सूत्रों ने बताया कि उस वक्त कई मजदूर वहां ड्यूटी पर तैनात थे. घायलों को आनन-फानन में एंबुलेंस के जरिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां 20 मजदूरों की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है. वहीं अब तक 9 मजदूरों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है.
#BreakingNews
छत्तीसगढ़ में वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटा..📍 Sakti district में बड़ा हादसा
🏭 Vedanta Limited पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट
⚠️ कई मजदूरों के हताहत होने की आशंका
🚑 राहत और बचाव कार्य जारी#Chhattisgarh #BreakingNews #IndustrialAccident #Vedanta… pic.twitter.com/yaa6GTOMic— Live New India (@livenewindia01) April 14, 2026
घटनास्थल के लिए रवाना हुए आला अधिकारी
वहीं घटना की सूचना मिलते ही सक्ती जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी सिंघीतराई के लिए रवाना हो गए. सूत्रों के अनुसार, प्लांट के अंदर राहत और बचाव कार्य जारी है. मलबे में अभी कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है.
CM विष्णुदेव साय ने हादसे पर दुख जताया
अभी तक हादसे के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया, लेकिन प्रथम दृष्टया इसे तकनीकी खामी या सुरक्षा मानकों में अनदेखी से जोड़कर देखा जा रहा है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पावर प्लांट में बॉयलर फटने की घटना की दुख जताया. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह घटना दुखद है. मृतकों के प्रति गहरी संवेदना है. इस घटना की जांच होगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी.





