UP की सियासत में चिराग पासवान की एंट्री! 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी…

UP Assembly Election 2027: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा सियासी संकेत दिया है। केंद्रीय मंत्री और पार्टी प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि LJP (R) यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। चिराग पासवान के इस ऐलान के बाद प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

ग्रेटर नोएडा में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही पार्टी पंजाब और उत्तराखंड में भी चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।

UP की सभी 403 सीटों पर तैयारी
चिराग पासवान ने साफ संकेत दिया कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि LJP (R) प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रही है। हालांकि चुनाव के दौरान पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी या किसी गठबंधन का हिस्सा बनेगी, इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

चिराग पासवान के इस बयान को उत्तर प्रदेश की आगामी विधानसभा राजनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। उनकी पार्टी का संगठन अब प्रदेश में अपने विस्तार पर जोर दे रहा है।

पंजाब और उत्तराखंड में भी चुनावी तैयारी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी सिर्फ उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं रहेगी। पंजाब और उत्तराखंड में भी LJP (R) चुनावी तैयारी कर रही है। चिराग पासवान ने बताया कि उनकी पार्टी के विधायक पंजाब और अरुणाचल प्रदेश में भी मौजूद हैं।

ऐसे में पार्टी आने वाले समय में दूसरे राज्यों में भी अपना राजनीतिक प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

ग्रेटर नोएडा के कार्यक्रम में पहुंचे थे चिराग पासवान
चिराग पासवान ये बातें ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित जीएनआईओटी कॉलेज के ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान कहीं। कार्यक्रम में वह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे।

इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत की और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। चिराग पासवान ने छात्रों से कहा कि वे अपनी प्रोफाइल ऐसी बनाएं कि जब कोई उनके बारे में बताए तो उन्हें खुद भी गर्व महसूस हो और सामने वाला व्यक्ति भी उनसे प्रेरणा ले।

यह भी पढ़ें…

वाराणसी: ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से SI दुर्गेश सिंह का निधन, पुलिस विभाग में शोक की लहर

‘अपनी प्रोफाइल ऐसी बनाओ कि लोग गर्व करें’
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने अपने जीवन में आई कठिनाइयों का उदाहरण भी साझा किया। उन्होंने कहा कि जीवन में चुनौतियां आती रहती हैं, लेकिन व्यक्ति को लगातार आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने छात्रों से कहा कि वे खुद को इस तरह तैयार करें कि उनकी पहचान दूसरों के लिए प्रेरणा बने। चिराग ने युवाओं को मेहनत, आत्मविश्वास और अपनी अलग पहचान बनाने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें…

अखिलेश या मायावती? यूपी में गठबंधन के सवाल पर ओवैसी ने दिया चौंकाने वाला जवाब…

चिराग पासवान के ऐलान से बढ़ी सियासी हलचल
उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी के चिराग पासवान के बयान के बाद यूपी की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि LJP (R) आगामी चुनाव में अकेले मैदान में उतरेगी या किसी बड़े राजनीतिक गठबंधन का हिस्सा बनेगी।

यह भी पढ़ें…

Lalita Gautam के परिवार को CM योगी का सहारा, 5 लाख रुपये और मुख्यमंत्री आवास देने के निर्देश

Back to top button