Haryanvi एक्टर-प्रोड्यूसर उत्तर कुमार रेप के आरोप में गिरफ्तार, UP पुलिस ने दबोचा

Haryanvi Actor Arrested: गाजियाबाद की शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने यौन शोषण के आरोप में हरियाणवी फिल्मों के एक्टर और प्रड्यूसर उत्तर कुमार को आज हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

Haryanvi Actor Arrested: उत्तर प्रदेश पुलिस ने हरियाणवी और यूपी देहात की फिल्‍मों के मशहूर एक्‍टर उत्तर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। गाजियाबाद पुलिस ने रेप के आरोपी एक्‍टर को अमरोहा में उनके फार्म हाउस से अरेस्‍ट किया है। उत्तर कुमार पर एक एक्‍ट्रेस ने यौन शोषण का संगीन आरोप लगाया है। साल 2020 में पीड़‍ित ने उत्तर कुमार के साथ हरियाणवी वीडियो एल्बम ‘राजी बोल जा’ में काम किया था। आरोप है कि ‘धाकड़ छोरा’ के नाम से मशहूर एक्‍टर ने पीड़‍ित को फ‍िल्‍मों में काम देने और शादी का झांसा देकर शारीरिक यौन शोषण किया और धमकी भी दी।

जानें क्या है पूरा मामला

पीड़ित एक्ट्रेस उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की निवासी है। वह नोएडा में किराए के मकान में रह रही है। पीड़िता का आरोप है कि उसने 25 जून 2025 को गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाने में उत्तर कुमार के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की कोशिश की। उसने थाने में दिए एप्लिकेशन में कहा था कि वह हरियाणवी इंडस्ट्री में काम करती है और काम के दौरान अगस्त, 2020 में उसकी मुलाकात हरियाणवी फोक सिंगर उत्तर कुमार से हुई थी। इस दौरान उसने एक्ट्रेस से हरियाणवी गीत में साथ में कम करने की बात कही थी। इसके बाद वह लगातार पीड़िता को अपने गाजियाबाद के ऑफिस में बुलाता रहा। पीड़िता के अनुसार उसने 2023 में एक देहाती फिल्म में मुख्य भूमिका देने को भी कहा था।

कार्यवाहक एसीपी शालीमार गार्डन अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि 18 जुलाई को एक युवती ने उत्तर कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि करीब पांच साल पहले उत्तर कुमार उनसे मिले और इसके बाद कई बार शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र स्थित अपने ऑफिस पर बुलाया। इस दौरान फिल्मों में काम दिलाने और शादी करने का झांसा देकर उत्तर कुमार ने उनसे दुष्कर्म किया। उत्तर कुमार ने उसे अपने फार्म हाउस पर बुलाकर भी गलत काम किया।

लखनऊ में आत्मदाह क भी किया था प्रयास

गौरतलब है कि पीड़िता ने कुछ दिन पहले लखनऊ में आत्मदाह का प्रयास भी किया था। जिसे देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में उससे पेट्रोल की बोतल छीनी और उसे आत्मदाह करने से रोका। जिसके बाद उसे गौतमपल्ली थाना लेकर आया गया। गाजियाबाद पुलिस ने उत्तर कुमार को अमरोहा के फार्म हाउस से गिरफ्तार किया है। जिसके बाद अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जिसके बाद मामला और गंभीर हो गया।

कौन हैं एक्टर उत्तर कुमार

फिल्म एक्टेर और प्रोड्यूसर उत्तर कुमार गाजियाबाद के रहने वाले हैं। एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से एक्टिंग सीखने के बाद उन्होंने कई हरियाणवी फिल्मों में काम किया। उन्होंने 2004 में आई फिल्म धाकड़ छोरा में भी अभिनय किया। जिसके चलते वे धाकड़ छोरा के नाम से भी जाने जाते हैं।

 

 

Back to top button