
CJP Protest: ‘हमारे पास टाइम नहीं…’, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट वाली याचिका देख बोले CJI
CJP Protest on Supreme Court: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले हुए छात्र प्रदर्शन और पुलिस की कथित बर्बरता का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुँच गया है। हालांकि, देश की शीर्ष अदालत ने इस मामले पर तत्काल सुनवाई (Urgent Hearing) करने से साफ़ इनकार कर दिया। प्रधान न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने याचिकाकर्ता के वकील से कहा कि अदालत के पास वीडियो देखने और इस मामले पर तुरंत सुनवाई का समय नहीं है।
‘ना अपना समय गंवाएं…’-सुप्रीम कोर्ट
सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जोयमल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ के समक्ष जब वकील ने दिल्ली पुलिस द्वारा छात्रों पर बल प्रयोग किए जाने की शिकायत की और तुरंत सुनवाई की मांग रखी, तो अदालत ने इसे टाल दिया।
याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि लाखों छात्रों के भविष्य, NEET परीक्षा में गड़बड़ी, NTA में सुधार और पुलिस की ज्यादती का मामला है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास पुलिस कार्रवाई के वीडियो सबूत हैं।
सीजेआई सूर्यकांत ने अर्जी खारिज करते हुए कहा, “कृपया अपना और हमारा समय बर्बाद मत कीजिए। आपका समय हमारे समय से भी ज्यादा कीमती है।” जब वकील ने फिर से पुलिस लाठीचार्ज का वीडियो फुटेज देखने का आग्रह किया, तो चीफ जस्टिस ने दो टूक शब्दों में कहा, “हम वीडियो देखने में कोई रुचि नहीं रखते, हमारे पास वीडियो देखने का समय नहीं है।”
ये भी पढ़े- ‘UAPA-NSA से नहीं डरेंगे’, CJP का ऐलान; अमित शाह के घर हाई लेवल मीटिंग…
दिल्ली हाईकोर्ट भी दे चुका है झटका
उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट का यह रुख दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के ठीक एक दिन बाद आया है। मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने भी CJP के संसद मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज पर जनहित याचिका (PIL) पर तुरंत सुनवाई करने से मना कर दिया था। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय ने सख्त लहजे में कहा था कि “अदालत को इन सब मामलों में न घसीटें।”
ये भी पढ़े- CJP Protest: सरकार मानेगी सोनम वांगचुक की शर्तें? आज फिर CJP से मिलेंगे जेपी नड्डा
क्या है CJP और विवाद की वजह?
20 जुलाई को ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच झड़प हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस और लाठियों का इस्तेमाल किया। छात्र NEET परीक्षा धांधली, NTA को भंग करने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) नाम का यह छात्र संगठन दरअसल सीजेआई सूर्यकांत के एक पुराने बयान के बाद सोशल मीडिया पर वायरल और गठित हुआ था, जिसने अब बड़े छात्र आंदोलन का रूप ले लिया है।
ये भी पढ़े- देश बचाओ मोर्चा का आह्वान, भारत-अमेरिका FTA के खिलाफ किसान फिर सड़क पर…





