CM Dhami ने PM Modi को मां Ganga की प्रतिकृति और देवभूमि के उत्पाद किए भेंट

 

Delhi: Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami ने दिल्ली में Bharat  के Prime Minister Narendra Modi से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्यता को प्रदर्शित करती मां गंगा की प्रतिकृति भेंट की। इसके साथ ही शहद, घी, हर्षिल का राजमा एवं लाल चावल भी भेंट किए। इसके साथ ही सीएम धामी ने राज्य के विकास के लिए उनके सहयोग एवं मार्गदर्शन पर आभार जताया।

सीएम पुष्कर धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”शक्तिशाली, सामर्थ्यवान और आत्मनिर्भर भारत के शिल्पकार, देश के दुश्मनों की हर साजिश को अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से नाकाम कर युवाशक्ति, मातृशक्ति व वरिष्ठजनों के सपनों को साकार करने वाले, विकास और सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में भेंट कर उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया।’

उन्होंने आगे लिखा इस अवसर पर उन्हें देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोककला, परंपरा एवं स्थानीय उत्पादों की अनूठी पहचान मलारी की पारंपरिक हस्तनिर्मित कोट की पट्टी, दोरखा (ऊनी वस्त्र), उत्तराखंड का शुद्ध शहद, बद्री घी, हर्षिल का राजमा एवं लाल चावल तथा हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्यता को प्रदर्शित करती मां गंगा की प्रतिकृति सादर भेंट की।

 

Back to top button