सीमा सुरक्षा पर CM शुभेंदु अधिकारी बड़ा फैसला… Amit Shah ने की सराहना

West Bengal News: पश्चिम बंगाल सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माने जाने वाले चिकन नेक इलाके की 121 हेक्टेयर जमीन सीमा सुरक्षा बल (BSF) को सौंप दी है।

इसके अलावा सीमावर्ती नौ जिलों में भी BSF को कुल 142.79 एकड़ जमीन ट्रांसफर की गई है। इस जमीन का इस्तेमाल बॉर्डर आउटपोस्ट, फेंसिंग और सुरक्षा से जुड़े अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में किया जाएगा।

भारत-बांग्लादेश सीमा पर तेज होगी फेंसिंग
सरकार के इस फैसले के बाद भारत-बांग्लादेश सीमा पर फेंसिंग और सुरक्षा कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। खासतौर पर चिकन नेक क्षेत्र को रणनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील माना जाता है, क्योंकि यह हिस्सा पूर्वोत्तर भारत को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है।

BSF अब इस इलाके में सुरक्षा ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम कर सकेगी।

अमित शाह ने की मुख्यमंत्री की सराहना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जमीन ट्रांसफर की तेज प्रक्रिया के लिए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सराहना की है। केंद्र सरकार लंबे समय से सीमा सुरक्षा को लेकर राज्यों के सहयोग पर जोर देती रही है।

राज्य सरकार द्वारा तय समयसीमा में जमीन उपलब्ध कराए जाने को सीमा सुरक्षा के लिहाज से अहम कदम माना जा रहा है।

पहली कैबिनेट बैठक में लिया गया था फैसला
जानकारी के मुताबिक यह फैसला राज्य की भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट बैठक का हिस्सा था, जो 11 मई को आयोजित हुई थी। बैठक में तय किया गया था कि बॉर्डर फेंसिंग और उससे जुड़े प्रोजेक्ट्स के लिए 45 दिनों के भीतर करीब 600 एकड़ जमीन BSF को ट्रांसफर की जाएगी।

इसी निर्णय के तहत अब जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

यह भी पढ़ें…

बंगाल में सत्ता गंवाने के बाद TMC में बवाल, सांसद काकोली घोष ने खोला मोर्चा…

सीमा सुरक्षा को मिलेगा मजबूती
सरकार का कहना है कि सीमावर्ती इलाकों में फेंसिंग और चौकियों के मजबूत होने से अवैध घुसपैठ, तस्करी और सीमा पार अपराधों पर नियंत्रण लगाने में मदद मिलेगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होने से राष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था को भी बड़ा फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें…

AIIMS की तर्ज पर बनेगा विश्वभारती मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, लोगों में उत्साह…

राजनीतिक और रणनीतिक महत्व
पश्चिम बंगाल सरकार के इस फैसले को राजनीतिक और रणनीतिक दोनों नजरियों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा सरकार इसे सीमा सुरक्षा और राष्ट्रीय हित से जुड़ा बड़ा कदम बता रही है।

अब सभी की नजर इस बात पर है कि आने वाले महीनों में BSF फेंसिंग और सुरक्षा परियोजनाओं को किस गति से आगे बढ़ाती है।

यह भी पढ़ें…

अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, CCTV रिकॉर्ड और सुरक्षा सिस्टम जब्त…

Back to top button