गुजरात: मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का इस्तीफ़ा, नितिन पटेल सीएम की रेस में सबसे आगे

Gujarat Chief Minister Vijay Rupani resigns

अहमदाबाद। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात के बाद आज शनिवार को मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने पद से इस्तीफा दे दिया।

अहमदाबाद में विश्व पाटीदार समाज के सरदार धाम के उद्घाटन के चंद घंटों बाद रूपाणी के इस्तीफे को गुजरात में पाटीदार समाज के पटेल पावर के रूप में देखा जा रहा है।

बता दें कि केंद्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष आज शनिवार को अचानक गांधी नगर पहुंचे, जहां उनकी प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल व प्रदेश प्रभारी रत्नाकर के साथ बैठक हुई। इसके बाद रूपाणी इस्तीफा देने पहुंचे।

रूपाणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा का आभार जताया तथा कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी है उसे पूरा करेंगे। गौरतलब है कि विजय रूपाणी को 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को हटाकर गुजरात की कमान सौंपी गई थी।

2017 का विधानसभा चुनाव भाजपा ने विजय रूपाणी के नेतृत्व में लड़ा था तथा यह चुनाव जीतने में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। गुजरात में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

भाजपा आगामी चुनाव की जीत को सुनिश्चित करने तथा भाजपा को फिर बड़ी जीत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री के लिए नए चेहरा सामने लाना चाहती है।

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया, केंद्रीय मंत्री परसोत्तम रूपाला तथा गुजरात भाजपा के उपाध्यक्ष गोवर्धन झड़फिया का नाम सबसे अधिक चर्चा में है।

Back to top button