
UP News: ‘बाबरी पर आंसू बहाने वाले लोग…’, कांग्रेस-सपा पर भड़के CM योगी
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर उन्होंने सपा और कांग्रेस को घेरा।
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में 384 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं के शिलांयास और लोकार्पण के दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद को लेकर उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर तीखा जुबानी हमला किया।
सीएम योगी ने विपक्ष पर समाज को जाति और आस्था के नाम पर बांटने का आरोप लगाते हुए कहा, “जो लोग कभी बाबरी के लिए आंसू बहाते थे, आज वो आस्था की बात कर रहे हैं। कांग्रेस पहले भगवान राम और कृष्ण के अस्तित्व को नकारती थी, लेकिन अब खुद को आस्तिक दिखाने का ढोंग कर रही है।”
पिछली सरकारों पर लगाया तुष्टीकरण का आरोप
मुख्यमंत्री ने पुरानी सरकारों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पहले धार्मिक स्थलों के विकास का पैसा कब्रिस्तानों पर खर्च किया जाता था और रामभक्तों पर गोलियां चलाई जाती थीं। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब सपा-कांग्रेस के इस चंगुल में फंसने वाली नहीं है।
ये भी पढ़े- प्रयागराज को आज मिलेगी नई सौगात, CM Yogi करेंगे प्रेरणा पार्क का लोकार्पण…
‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ से ‘वन मेडिकल कॉलेज’ तक
प्रतापगढ़ के विकास का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ का राज था, लेकिन आज ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज’ की नीति पर काम हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले नौकरियों की नीलामी होती थी और ‘सैफई घराना’ भर्ती प्रक्रियाओं पर कब्जा कर लेता था, जिससे गरीब युवाओं को मौका नहीं मिलता था। लेकिन अब पारदर्शी तरीके से युवाओं को रोजगार मिल रहा है।
ये भी पढ़े- योगी सरकार ने बदली जलालाबाद की पहचान, नया नाम होगा ‘भगवान परशुराम पुरी’…





