
गोरखपुर में सीएम योगी का जनता दर्शन, आवास और इलाज पर दिए बड़े निर्देश…
Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक हर हाल में पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के हर जरूरतमंद वर्ग के लिए काम कर रही है और किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए।
Gorakhpur दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
आवास, इलाज और पेंशन पर खास जोर
जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गरीबों के आवास, गंभीर बीमारियों के इलाज, बेटियों की शिक्षा और विवाह, निराश्रितों एवं बुजुर्गों की पेंशन जैसी योजनाओं को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी पात्र लोगों की पहचान कर उनका आवेदन कराया जाए और उन्हें जल्द से जल्द योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गंभीर बीमारियों के इलाज में मदद का भरोसा
Yogi Adityanath ने जनता दर्शन में पहुंचे गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को आर्थिक सहायता का भरोसा भी दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज से जुड़े मामलों में तेजी से कार्रवाई की जाए और जरूरतमंदों को शासन की ओर से उपलब्ध हर संभव सहायता प्रदान की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
यह भी पढ़ें…
IPL 2026 चैंपियन बनते ही वृंदावन पहुचे Virat-Anushka, प्रेमानंद महाराज जी का लिया आशीर्वाद
जनता दर्शन बना समस्याओं के समाधान का माध्यम
गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से आम लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रमुख माध्यम बना हुआ है। यहां लोग सीधे मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्याएं रखते हैं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए जाते हैं।
इस दौरान बड़ी संख्या में लोग आवास, चिकित्सा सहायता, भूमि विवाद, पेंशन और पुलिस प्रशासन से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें…
सूर्या चौहान हत्याकांड: असद के एनकाउंटर से बुलडोजर नोटिस तक, खोड़ा में पसरा सन्नाटा
अधिकारियों को संवेदनशील रहने की नसीहत
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनता के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए।
उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि हर पात्र नागरिक तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे और किसी को भी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
यह भी पढ़ें…





