
CM ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी और विश्वकर्मा पूजा की दीं शुभकामनाएं
गणेश का जीवन-दर्शन प्रकृति संरक्षण और संतुलन का संदेश
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणेश चतुर्थी और 17 सितंबर को आने वाले भगवान विश्वकर्मा पूजन उत्सव के अवसर पर प्रदेशवासियों के नाम एक पाती लिखी है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सामाजिक एकता को मजबूत करने का आह्वान करते हुए ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को दोहराया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गणेशोत्सव का ज्ञान, विवेक और कर्म का भाव भगवान विश्वकर्मा के पूजन में परिलक्षित होता है। 17 सितंबर को जब सृष्टि के प्रथम शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा होगी, तो यह अवसर उत्तर प्रदेश को कौशल और तकनीक के बल पर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।
गणेशोत्सव सामाजिक एकता और राष्ट्र के प्रति संकल्प को मजबूत करने वाला महापर्व है। लोकमान्य तिलक ने गणेशोत्सव को आस्था से एकता और जनशक्ति से राष्ट्र निर्माण का पर्व बनाया। भगवान गणेश का जीवन-दर्शन प्रकृति संरक्षण और संतुलन का संदेश देता है। ‘एकविंशति पत्र’ औषधीय पौधों के संरक्षण का संदेश देता है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि स्थानीय कारीगरों और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने से प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। स्थानीय हुनर और सामर्थ्य पर विश्वास जताने से राज्य की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।
‘वोकल फॉर Local’ के विजन को
सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से अपील किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर Local’ के विजन को केवल एक विचार तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपने दैनिक व्यवहार में उतारें।






