Rambola: ‘हनुमान अंश’ के मेकर्स की नई फिल्म का ऐलान, महान संत की होगी जीवनी

Rambola Movie: भारतीय सिनेमा में पौराणिक और भक्ति पर आधारित फिल्मों के बढ़ते ट्रेंड के बीच ‘हनुमान अंश’ फेम लेखक और निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है।

विशाल चतुर्वेदी की नई फिल्म का नाम ‘रामबोला: द इम्मोर्टल स्टोरी ऑफ गोस्वामी तुलसीदास’ (Rambola: The Immortal Story of Goswami Tulsidas) होगा। यह फिल्म महान संत और महाकाव्य रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जी के शुरुआती जीवन, उनके बचपन के संघर्षों और उनके संत बनने की अलौकिक यात्रा पर आधारित होगी।

किन पर बन रही है ये फिल्म?

‘रामबोला’ में रामभक्त तुलसीदास के कवि से महान संत बनने की यात्रा और उनके अमर साहित्यिक योगदान को दिखाया जाएगा। गौरतलब है कि विशाल चतुर्वेदी ने इससे पहले ‘हनुमान अंश’ बनाई थी, जो नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित थी। अब वह एक बार फिर भारतीय संत परंपरा से जुड़ी इस महान शख्सियत की कहानी पेश करने जा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mahaveer Jain Films (@mahaveerjainfilms) 

आधुनिक तकनीक का होगा इस्तेमाल

फिल्म मेकर्स के अनुसार, ‘रामबोला’ को भव्य स्तर पर बनाने की तैयारी की जा रही है। फिल्म में 16वीं शताब्दी के भारत, उस दौर के भक्ति आंदोलन और महाकवि के जीवन में घटी चमत्कारिक घटनाओं को जीवंत करने के लिए आधुनिक विजुअल इफेक्ट्स (VFX) और उच्चस्तरीय प्रोडक्शन डिजाइन की मदद ली जाएगी।

ये भी पढ़े-Ramayana: गणेश चतुर्थी पर ‘रामायण’ का बड़ा धमाका, रिलीज हुआ पहला गाना…

जल्द शुरू होगी शूटिंग

‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी का यह दूसरा बड़ा पौराणिक प्रोजेक्ट है। फिल्म के प्री-प्रोडक्शन और रिसर्च का काम लगभग पूरा हो चुका है, जिसके लिए टीम ने प्राचीन पांडुलिपियों और ऐतिहासिक दस्तावेजों का अध्ययन किया है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक मुख्य भूमिका निभाने वाले कलाकारों और स्टार कास्ट का खुलासा नहीं किया है।

‘हनुमान अंश’ ने कमजोर शुरुआत से सिनेमाघरों में सुनामी लाते हुए फिल्म ने भारत में कुल 215.65 करोड़ का नेट कलेक्शन दर्ज किया है।

ये भी पढ़े-Hanuman Ansh: कौन हैं पूर्णिमा तिवारी? जिन्होंने नीम करोली बाबा की पत्नी के रोल में जीता दिल

Back to top button