UP में शीतलहर और घने कोहरे का कहर… प्रशासन ने जारी की ट्रैवल गाइडलाइन

UP Weather: उत्तर प्रदेश में ठंड के मौसम में बढ़ते घने कोहरे और खराब दृश्यता के चलते सड़क हादसों को रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अहम बैठक आयोजित की। बैठक में सभी मंडलायुक्त, आईजी, जिलाधिकारी, कप्तान और ट्रैफिक पुलिस बलों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।

सड़क और गलियों की रोशनी की जांच
सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़कों और गलियों की लाइट लगातार जांची जाए। अगर कोई लाइट खराब हो, तो उसे तुरंत दुरुस्त किया जाए। इसके साथ ही डार्क स्पॉट की पहचान कर वहां विशेष सुरक्षा उपाय किए जाएं। राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे पर रिफ्लेक्टर लगाने की भी हिदायत दी गई है।

ब्लैक स्पॉट पर टीमों की तैनाती
मुख्यमंत्री ने NHAI और स्टेट हाईवे के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। एक्सप्रेस-वे पर पेट्रोलिंग बढ़ाने, हर ब्लैक स्पॉट पर टीमों की तैनाती, और खराब विजिबिलिटी के दौरान यातायात का प्रबंधन सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई।

ओवरस्पीडिंग और आपात स्थिति के उपाय
सीएम योगी ने कहा कि ओवरस्पीडिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एक्सप्रेस-वे पर क्रेन और एम्बुलेंस 24×7 तैनात रहेंगे। टोल प्लाजा पर लाउडस्पीकर के माध्यम से चालकों को कोहरे की चेतावनी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें…

आरक्षण नियमों पर सख्ती… लेखपाल भर्ती में गड़बड़ी पर सीएम योगी का कड़ा एक्शन

प्रशासन ने जारी की ट्रैवल गाइडलाइन
उत्तर प्रदेश प्रशासन ने धुंध और कोहरे में सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ट्रैवल गाइडलाइन भी जारी की। इसमें प्रमुख निर्देश शामिल हैं:

  • वाहन की गति निर्धारित सीमा से कम रखें।
  • फॉग लाइट और लो-बीम हेडलाइट का प्रयोग करें।
  • इमरजेंसी इंडिकेटर चालू रखें।
  • आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखें।
  • एक्सप्रेस-वे पर बार-बार लेन बदलने और ओवरटेकिंग से बचें।
  • कोहरा बहुत घना होने पर रिस्क न उठाएं।
  • वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर टेप लगवाएं।

यह भी पढ़ें…

BJP संगठन बदलाव पर अखिलेश का तंज, खाद किल्लत को लेकर योगी सरकार पर बोला हमला

सीएम योगी आदित्यनाथ के ये निर्देश सड़क सुरक्षा बढ़ाने और घने कोहरे में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार की गंभीरता को दर्शाते हैं। अधिकारियों को यह भी कहा गया कि इन उपायों का पालन सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण और मॉनिटरिंग की जाए।

इस पहल से उम्मीद है कि घने कोहरे के दौरान होने वाले सड़क हादसों की संख्या में कमी आएगी और यात्रियों की सुरक्षा बेहतर तरीके से सुनिश्चित की जा सकेगी।

यह भी पढ़ें…

यूपी परिवहन मंत्रालय का बड़ा कदम… कोहरे में बस संचालन पर कड़े नियम लागू

Back to top button