PM मोदी का 75 वां जन्मदिन, राहुल गांधी ने एक लाइन में यूं दी बधाई…

PM Modi Birthday: पीएम मोदी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन पर राजनेताओं की एक के बाद एक बधाई मिलरही है। इस क्रम में कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी बधाई दी है।

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। राहुल गांधी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’ इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी पीएम मोदी को बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।’

पीएम पर वोट चोरी को लेकर निशाना

राहुल गांधी वोट चोरी को लेकर लगातार पीएम मोदी पर निशाना साध रहे हैं। हाल के दिनों में राहुल लगातार पीएम मोदी पर हमला कर रहे हैं और उन्हें वोट चोर करार दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर देशभर के नेताओं, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

BJP ने शेयर की मोदी स्टोरी

BJP ने भी मोदी की कहानी के शॉर्ट वीडियो शेयर किए हैं। इसे मोदी स्टोरी नाम दिया है। वीडियो में चाय का गिलास और मोदी स्टोरी लिखा है। राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्‌डा समेत कई सीनियर नेताओं ने पीएम से जुड़े किस्से सुनाए हैं।

भाजपा ने देशभर में दो हफ्ते का सेवा पखवाड़ा शुरू किया है। इस दौरान कई राज्यों में ‘नमो युवा रन’ और रक्तदान शिविर आयोजित किए जाने हैं। बिहार भाजपा, राज्य में 50 हजार जगहों पर PM मोदी पर बनी शॉर्ट फिल्म दिखाएगी।

Back to top button